फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Dish : तिरंगा पराठे के साथ खास बनाएं अपना गणतंत्र दिवस, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Thu, 26 Jan 2023 10:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी गणतंत्र दिवस के दिन के लिए कुछ अलग की रेसिपी की तलाश कर रही हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको ट्राई कलर पराठा बनाना सिखाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
तिरंगा पराठे के साथ खास बनाएं अपना गणतंत्र दिवस - फोटो : istock
Republic Day Dish : गणतंत्र दिवस मनाने का सबका एक अलग तरीका होता है। कोई तिरंगा फहराने के बाद घूमने-फिरने निकल जाता है तो कोई अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करता है। कुकिंग की शौकीन महिलाओं के लिए इस दिन को सेलिब्रेट करना और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग तब हो जाता है जब वो अपने परिवार के लिए अलग-अलग डिशेज बनाती हैं। अगर आप भी गणतंत्र दिवस के लिए कुछ अलग की रेसिपी की तलाश कर रही हैं, तो ये खबर आपके लिए है।

आज की खबर में हम आपको ट्राई कलर पराठा यानी कि तिरंगा पराठा बनाना सिखाएंगे। ऐसे में अगर आप भी इस नई डिश को अपने घर में बनाएंगी तो हर कोई ना सिर्फ उंगलियां चाटता रह जाएगा बल्कि आपकी वाहवाही भी होगी। तो चलिए, तिरंगा पराठा की रेसिपी के बारे में बताकर आपके गणतंत्र दिवस को और भी खास बनाते हैं ताकि आप भी अपने अपनों को खुश कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
तिरंगा पराठा बनाने के लिए जरूरी सामान - फोटो : iStock
तिरंगा पराठा बनाने के लिए जरूरी सामान

पराठे के केसरिया हिस्से के लिए सामान - आधा कप गेंहू का आटा, एक चौथाई कप गाजर की प्यूरी, स्वादानुसार नमक
विज्ञापन

3 of 5
wheat flour - फोटो : iStock
पराठे के सफेद हिस्से के लिए सामान - आधा कप गेंहू का आटा, स्वादानुसार नमक

पराठे के हरे हिस्से के लिए सामान - आधा कप गेंहू का आटा, एक चौथाई कप मटर की प्यूरी, स्वादानुसार नमक

4 of 5
Flour Mixture - फोटो : istock
जानें तिरंगा पराठा बनाने की विधि 

तिरंगा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर और मटर की प्यूरी तैयार करने के लिए इसे अलग-अलग पीस लें। अब एक कटोरे में गाजर की प्यूरी के साथ आटा गूंथे। वहीं दूसरे कटोरे में मटर की प्यूरी के साथ आटा तैयार कर लें। दोनों तरह के आटे में स्वादानुुसार नमक डाल दें। अब पराठे के सफेद भाग के लिए सादा आटा गूंथ कर तैयार कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानें तिरंगा पराठा बनाने की विधि - फोटो : istock
अब पराठे के लिए तीनों रंग का आटा तैयार हैं। तीनों रंगों में से बराबर-बराबर भाग की लोई लेकर इसे एक साथ रखें और पराठे के आकार में बेल लें। बस इसी के साथ तैयार है टेस्टी तिरंगा पराठा। अब इसे आचार और दही के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें