Tricolor Recipes For Kids Lunch: गणतंत्र दिवस का दिन बेहद खास होता है। ऐसे में इस दिन हर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस दिन का जश्न मनाने के लिए बच्चेै खूब अच्छे से तैयार होकर स्कूल जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे के लंच बॉक्स में कुछ विशेष रखना चाहते हैं, तो इस अवसर पर रंग-बिरंगे, स्वादिष्ट और हेल्दी पकवानों से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
इस दिन के लिए बच्चों के लंच बॉक्स में देशभक्ति से प्रेरित रंगों, जैसे कि तिरंगे के रंगों में तैयार की गई डिशेज रखना एक अच्छा विचार हो सकता है। ये एक शानदार तरीका है बच्चों को भारतीयता से जुड़ने और हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों की सराहना करने का। आइए आपको बताते हैं कि आप तिरंगे के रंगों से कौन की रेसिपी तैयार कर सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
ट्राई कलर इडली
- फोटो : instagram
ट्राई कलर इडली
ट्राई कलर इडली बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार करना होगा, जिसमें तीन हिस्सों में मिश्रण तैयार किया जाता है।
पहला सफेद बैटर (साधारण इडली बैटर), दूसरा हरा बैटर (पालक प्यूरी मिलाकर), और तीसरा नारंगी बैटर (गाजर प्यूरी मिलाकर)।
अब तीनों बैटर्स को इडली मोल्ड्स में तिरंगे के रंगों के हिसाब से अच्छे से भरें और स्टीम करें।
ये स्वादिष्ट और पौष्टिक इडली बच्चों के लंच बॉक्स में एक रंगीन और सेहतमंद विकल्प है।
विज्ञापन
3 of 5
ट्राई कलर ढोकला
- फोटो : instagram
ट्राई कलर ढोकला
ट्राई कलर ढोकला बनाने के लिए बैटर तैयार करें और इसे तीन हिस्सों में बांट लें।
पहले हिस्से में हल्दी डालकर, दूसरे हिस्से में पालक का पेस्ट मिलाकर, और तीसरे हिस्से में गाजर का पेस्ट मिलाकर नारंगी बैटर तैयार करें।
अब इन तीनों बैटर्स को एक-एक करके ढोकला मोल्ड्स में डालें और स्टीम करें।
तिरंगे रंगों में ढोकला तैयार हो जाएगा।
4 of 5
ट्राई कलर पुलाव
- फोटो : instagram
ट्राई कलर पुलाव
ट्राई कलर पुलाव बनाने के लिए पहले चावल को अच्छे से धोकर 20 मिनट के लिए भिगोकर तीन हिस्सों में चावल बांट लें।
पहले हिस्से में हल्दी डालकर केसरिया चावल, दूसरे हिस्से में पालक प्यूरी डालकर और तीसरे हिस्से में गाजर प्यूरी डालकर नारंगी चावल तैयार करें।
अब एक पैन में घी गर्म करके उसमें सारे रंगीन चावलों को धीरे-धीरे मिलाएं और हल्के से फ्राई करें।
ये पुलाव बच्चों के लिए एक पौष्टिक, रंग-बिरंगा और स्वादिष्ट लंच विकल्प हो सकता है।