हर भारतवासी के लिए जिस तरह से 15 अगस्त का दिन बेहद अहम होता है, ठीक उसी तरह से 26 जनवरी के दिन का भी अपना अलग महत्व होता है। दरअसल, 26 जनवरी के दिन पूरा देश मिलकर गणतंत्र दिवस मनाता है। गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए काफी गौरव का दिन होता है, क्योंकि इसी दिन हमारे संविधान की शुरुआत हुई थी।
गणतंत्र दिवस के दिन को खास बनाने के लिए तकरीबन हर जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही मिठाईयां बांटी जाती हैं। दफ्तरों में गणतंत्र दिवस के दिन अवकाश होता है, बच्चे भी स्कूल से जल्दी वापस आ जाते हैं। ऐसे में आप अपने परिवार के लिए इस दिन खास लंच तैयार कर सकते हैं। अगर आप कुछ ऐसा करने का सोच रहे हैं, तो वेज थाली एक बेहतर विकल्प है। गणतंत्र दिवस के दिन आप कुछ पकवानों से वेज थाली तैयार करके परिवार को सरप्राइज दे सकते हैं।