फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज में रखे आटे से कभी न बनाएं रोटियां, नुकसान जान कर लेंगे तौबा

Mon, 15 Jul 2019 01:26 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dough
हम सभी के घर खाना बनाने के बाद जब आटा बच जाता है तो उसे फ्रिज में रख दिया जाता है। बहुत सारे घरों में समय की बचत के चलते भी सुबह और शाम के लिए एक साथ आटा गूंथ लिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका ऐसा करना सेहत के लिए बुरा साबित हो सकता है। आप सोच रहे होंगे हम तो सालों से ऐसा करके आ रहे हैं, लेकिन यह बात भी सच है कि फ्रिज में रखा आटा आपकी सेहत का दुश्मन है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
dough
वैज्ञानिक तथ्य
विशेषज्ञों की मानें आटा जैसे ही पानी के संपर्क में आता है उसका तभी इस्तेमाल कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आटे में कई ऐसे रसायनिक बदलाव आते हैं जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक माने जाते हैं। अगर हम आटे को गूंथकर फ्रीज में स्टोर करते हैं तो फ्रीज की हानिकारक किरणें उसमे प्रवेश कर जाती हैं। जब हम फ्रिज में रखे आटे का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बीमारियों का होना स्वभाविक होता है।
विज्ञापन

3 of 5
chapati
क्या कहता है आयुर्वेद
इस बारे में आयुर्वेद में भी स्पष्ट कहा गया है कि आटे को फ्रेश इस्तेमाल करना चाहिए । बासी आटे की रोटी का स्वाद ताजे गूंथे आटे की रोटी जैसा नहीं होता है।

4 of 5
dough
धार्मिक कारण
शास्त्रों में भी कहा गया है कि बासी भोजन भूत का भोजन होता है। कई लोग कहते हैं कि घरों में बचे हुए आटे को जब फ्रिज में रख दिया जाता है तो वह पिंड के समान हो जाता है। तब भूत-प्रेत इस पिंड का भक्षण करने के लिए घर में आना शुरू हो जाते हैं। जिन परिवारों में इस तरह कि आदत होती है वहां किसी न किसी प्रकार का रोग और आलस का डेरा हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रिज
बासी आटे के सेवन से कई लोगों को गैस की दिक्कत भी होती है। इसलिए बेहतर होगा कि आटा तभी गूंथें जब प्रयोग करना हो और उतना ही गूंथें जितने की आपको जरूरत हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें