Refreshing Summer Drinks: गर्मियों का मौसम आ गया है। तेज धूप और उमस वाली गर्मी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। ऐसे में गर्मियों में अपने आप को हाइड्रेट रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस मौसम में आपके शरीर से पानी की ज्यादा मात्रा निकल जाती है। जब तापमान बढ़ता है, तो शरीर से पसीना निकलता है, जिससे शरीर ठंडा होता है। पसीने के साथ-साथ, आपके शरीर से पानी और अन्य महत्वपूर्ण खनिज भी निकल जाते हैं। अगर आप इस खोये हुए पानी और खनिजों को पूरा नहीं करते हैं, तो आप डिहाइड्रेशन की स्थिति में पड़ सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए, फल और सब्जियां खाना चाहिए, अल्कोहल और कैफीन से बचना चाहिए। हालांकि गर्मियों में बहुत अधिक पानी पीते रहने के कारण पानी का स्वाद अच्छा नहीं लगता। स्वादहीन पानी को पीने में कई लोग, खासकर बच्चे आनाकानी करते हैं। पानी से तैयार होने वाली कुछ रेसिपी को अपनाकर पानी का स्वाद बढ़ा सकते हैं, साथ ही शरीर को हाइड्रेट भी रख सकते हैं। यहां जानिए आसानी से तैयार होने वाली गर्मियों की ड्रिंक्स और उनकी रेसिपी के बारे में।