Recipe With Mooli: सर्दियों के मौसम में बाजार में सब्जियों की भरमार लग जाती है। गाजर, मटर, पालक, गोभी और मूली जैसी सब्जियां इस मौसम में बेहद कम दामों में बिकती हैं। बाकी सब सब्जियों से पकवान बनाने के बारे में किसी को ज्यादा सोचना नहीं पड़ता, लेकिन जब बारी आती है मूली की तो हर कोई इस सोच में पड़ जाता है कि वो इससे खाने में क्या बनाएं ?
इसी दुविधा को देखते हुए हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मूली के इस्तेमाल से बनाया जाता है। मूली से कई पकवान बनते हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। इन पकवानों के सेवन से आप सर्दियों के मजे को दोगुना कर सकते हैं।