फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: नरम और फूली रोटी बनाने का तरीका है आसान, बस अपनाएं ये विधि

Mon, 25 Nov 2024 09:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फ्रिज में रखें आटे की नरम रोटी बनाने के टिप्स - फोटो : Istock
Kitchen Hacks Make Soft Roti: भारत में कई तरह के लोग हैं जो अलग अलग तरह की डिश और रेसिपी ट्राई करते हैं। भौगोलिक आधार पर भारत में खाने की अलग अलग वैरायटी मिल जाएगी। पंजाबी से दक्षिण भारतीय खाना और गुजराती से उत्तर भारतीय खाद्य सामग्रियों की अलग अलग वैरायटी और रेसिपी है। लेकिन इनमें रोटी एक ऐसी खाद्य सामग्री है, जिसे लगभग हर भारतीय रसोई में बनाया जाता है। रोटी खाए बिना लोगों का काम नहीं चलता। कई घरों में लंच और डिनर दोनों में रोटी खाई जाती है। लेकिन अधिकतर लोगों का मानना है कि रोटी बनाना आसान नहीं होता। लोग रोटी बनाने की विधि जानते है और रोजाना रोटी बनाते भी हैं लेकिन उनकी शिकायत रहती हैं कि उनकी रोटी नरम या फूली हुई नहीं होती। अगर बनाते समय वह नरम होती भी है तो कुछ देर रखने के बाद वह खाने लायक नहीं रहती। कई बार गूंदा हुआ आटा लोग फ्रिज में रख देते हैं, जिस कारण भी उनकी रोटी सॉफ्ट नहीं बन पाती। ऐसे में यहां आपको फ्रिज में रखे आटे से ही नरम और फूली-फूली रोटी बनाने के आसान तरीके के बारे में बताया जा रहा है। इन टिप्स से रोटी बनाते समय आपको आसानी होगी।
विज्ञापन

2 of 5
फ्रिज में रखें आटे की नरम रोटी बनाने के टिप्स - फोटो : Istock
फ्रिज में रखे आटे की सॉफ्ट रोटी बनाने के टिप्स

गुनगुने पानी से दोबारा गूथें

अगर आटा फ्रिज में रखा था, तो उससे रोटी बनाने से पहले आटे को दोबारा गूथें। इसके लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। फ्रिज में रखने से आटे की ऊपरी सतह पर एक कड़ी लेयर बन जाती है। इस लेयर को हटाने के लिए आटे को दोबारा गूथंना होता है। पानी लगाकर ऊपर ऊपर से गूंथ लें। फ्रिज की ठंडक आटे से निकल जाने के बाद रोटी बनाएं। वह ताजे आटे की तरह की बनेगी।
विज्ञापन

3 of 5
फ्रिज में रखें आटे की नरम रोटी बनाने के टिप्स - फोटो : Istock
तेज आंच पर न सेकें रोटी

ताजे आटे और फ्रिज में रखे आटे की रोटी बनाते समय एक बात का ध्यान रखें कि फ्रिज से आटा निकालकर रोटी बना रहें हैं और उसे दोबारा गूथने का समय नहीं हैं तो रोटी को बहुत तेज आंच पर न सेकें। ऐसा करने से रोटी कड़ी पापड़ जैसी बनती है।

4 of 5
फ्रिज में रखें आटे की नरम रोटी बनाने के टिप्स - फोटो : istock
फ्रिज में आटा निकालकर तुरंत रोटी न बनाएं  

फ्रिज से आटा निकालकर एकदम से रोटी न बनाएं। पहले आटे को थोड़ी देर रूम टेम्परेचर पर रखें। फ्रिज से आटा निकालने पर वह ठंडा होता है, जिससे तुरंत रोटी बेलने व सेंकने पर उसका स्वाद भी अलग लगता है और नरम भी नहीं सिकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रिज में रखें आटे की नरम रोटी बनाने के टिप्स - फोटो : Pixabay
आटा ज्यादा पुराना न हो

सुबह गूथें आटे को फ्रिज में रखकर शाम को उससे रोटी बना सकते हैं लेकिन आटा अलग ज्यादा पुराना होगा तो खाने में उसका स्वाद भी खराब लगेगा। वह गर्मियों के लिए बासी आटा नुकसानदायक भी हो सकता है। रोटियां भी काफी कड़क बनेंगी। इसलिए ज्यादा पुराना आटा इस्तेमाल न करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें