फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी नहीं खाई होगी मशरूम की ऐसी स्वादिष्ट सब्जी, एक बार बनाकर जरूर देखें

Sun, 29 Nov 2020 09:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
mashroom
मशरूम सेहत का खजाना है। लेकिन बहुत से लोग इसे खाने से कतराते हैं। इसका एक कारण इसकी सब्जी को स्वादिष्ट ना बना पाना है। अगर आप मशरूम की सब्जी से कोसों दूर भागते हैं तो एक बार ये शाही मशरूम की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद आपको इसे दोबारा बनाने पर जरूर मजबूर कर देगा। तो चलिए जानें शाही मशरूम को बनाने की आसान सी रेसिपी। जो सबके मुंह में पानी लाने में कामयाब रहेगी।
विज्ञापन

2 of 4
mashroom - फोटो : instagram
शाही मशरूम बनाने के लिए सामग्री
मशरूम 250 ग्राम, चार से पांच प्याज, चार टमाटर, एक चम्मच बारीक कटा अदरक, हरी मिर्च बारीक कटी, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च आधा चम्मच, गरम मसाला आधा चम्मच, मलाई एक कप, काजू का पेस्ट आधा कप, देसी घी चार छोटे चम्मच, तेल, बारीक कटी हरी धनिया, मटर आधा कप, कसूरी मेथी 
विज्ञापन

3 of 4
Curry
बनाने की विधि
सबसे पहले मशरूम को गुनगुने पानी में धोकर अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद सारे मशरूम को दो टुकड़ों में काटकर तैयार कर लें। प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक टुकड़ों में काटें। एक पैन में घी या तेल गर्म कर उसमें प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। जब ये भुन जाए तो इसमें टमाटर डालें।
विज्ञापन

4 of 4
mashroom - फोटो : instagram
अब पैन में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च डालें। जब ये भुन जाए तो गैस को बंद कर ठंडा होने पर इस मिश्रण को पीस लें। पैन में दोबारा से तेल डालकर नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला डालें। साथ ही काजू का पेस्ट और हरी मटर डालें। जब ये सारी चीजें पक जाएं को पिसे हुए पेस्ट को मिला दें। कुछ देर के बाद मशरूम डालकर अच्छे से मिक्स करें। धीमी आंच पर पांच मिनट पकने दें। इसके बाद इसमे मलाई डालकर मिक्स करें। तीन से चार सेकेंड बाद गैस बंद कर दें। डिनर या लंच में  सर्विंग बाउल में हरी धनिया सजाकर नान या परांठे के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें