शाकाहारी लोगों के लिए पनीर एक ऐसी रेसिपी है जिसो वो चाहे जैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसका स्वाद भी ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। नाश्ते में अगर हर बार वहीं सारी चीजें बनाकर ऊब गए हैं तो इस बार ट्राई करें पनीर टिक्का। अब आप सोचेंगे कि बिना ओवन या तंदूर के पनीर टिक्का कैसे बनेगा तो चलिए आज हम आपको इसकी बिल्कुल आसान सी रेसिपी बताते है। जिसमें बस तवे की जरूरत होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
- फोटो : instagram
घर पर बड़े ही आसानी से गार्लिक पनीर टिक्का बनाया जा सकता है। पनीर टिक्का बनाने के लिए बेसन, दही, अदरक-लहसुन, कटी हुई हरी मिर्च, सरसों का तेल, अजवाइन, नींबू का रस, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, नमक, काली मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला लें।
अब इन सारी चीजों को एक साथ मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस घोल में पनीर के टुकड़ों को डालकर मैरीनेट करने के लिए रख दें। मैरीनेशन के बाद पनीर के टुकड़ों को पैन या तवे पर हल्का सा तेल और मक्खन डालकर अच्छी तरह से सेंक लें। अब गर्मागर्म पनीर टिक्का को हरी चटनी के साथ सर्व करें।