फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe Of The Day: कॉर्न बॉल को बनाने का आसान तरीका, बिना तेल के करें तैयार

Thu, 05 Jan 2023 02:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
काॅर्न बाॅल - फोटो : Istock

Steam Corn Balls Recipes: स्वीट कॉर्न यानी भुट्टे से कई तरह के व्यंजन बन सकते हैं। लोगों को भुट्टा पसंद भी होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। स्वीट कॉर्न स्वाद में कुछ मीठा होता है। आप चाहें तो इसे उबालकर खा सकते हैं या अलग अलग तरह की कई रेसिपीज या स्नैक्स भी बना सकते हैं। स्वीट कॉर्न की किसी ऐसी डिश का सेवन करना चाहते हैं तो पौष्टिकता भी दे और स्वाद भी तो थाई स्वीट कॉर्न रेसिपी को अपना सकते हैं। इस थाई स्वीट कॉर्न डिश का बनाना बहुत आसान है। मात्र 30 मिनट में लजीज और हेल्दी नाश्ता तैयार किया जा सकता है। इस रेसिपी में स्वीट कॉर्न को पकाने के लिए उसे स्टीम किया जाता है और स्वीट कॉर्न की बाॅल्स बनाई जाती हैं। इस व्यंजन को कॉर्न बॉल्स कहते हैं। आइए जानते हैं स्टीम्ड कॉर्न बॉल्स बनाने की आसान विधि।

विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कॉर्न बॉल्स बनाने के लिए सामग्री
 
भुट्टा, लेमन ग्रास (भारतीय नाम नींबू घास), नींबू का रस, बेकिंग पाउडर, काली मिर्च, करी पेस्ट, कोकोनट पाउडर, कॉर्न फ्लोर और नमक।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कॉर्न बॉल्स बनाने की विधि

स्टेप 1- स्टीम्ड कॉर्न बॉल्स बनाने के लिए काॅर्न को पांच मिनट तक उबाल लें।

स्टेप 2- अब कॉर्न को निचोड़कर पानी से अलग कर लें।

4 of 5
स्टीम्ड काॅर्न बाॅल - फोटो : Istock
स्टेप 3- फिर उबले हुए कॉर्न को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार करें।

स्टेप 4- इस कॉर्न पेस्ट में नारियल के दूध का पाउडर, कटी हुई लेमनग्रास, नींबू का रस, ग्रीन करी पेस्ट, कॉर्नफ्लोर, बेकिंग पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काॅर्न बाॅल - फोटो : Istock
स्टेप 5- सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर इस मिश्रण के छोटे छोटे गोलाकार बॉल बना लें।

स्टेप 6- कॉर्न बॉल्स को स्टीमर में रखकर करीब 10-12 मिनट के लिए पकाएं।

आपके स्टीम कॉर्न बॉल्स तैयार हैं। इन्हें चटनी के साथ परोस सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें