Recipe Of The Day: वर्ष 2023 की शुरुआत हो चुकी है। नया साल सेहतमंद रहे, इसी आशा के साथ इस वर्ष अच्छी आदतों को अपनी जीवनशैली में शामिल करें। बेहतर सेहत के लिए सुबह पौष्टिक नाश्ते का आदत बना लें। बच्चों को भी सिखाएं कि वह पौष्टिक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि नाश्ता पौष्टिक होने के साथ ही स्वादिष्ट भी हो, ताकि उसे सभी मजे से स्वाद लेकर खा सकें। सुबह के नाश्ते में लजीज और पोषण युक्त डिश को शामिल करना चाहते हैं तो यहां आपको एक आसान रेसिपी बताई जा रही है। इस रेसिपी को सुबह सुबह बनाना भी आसान है, और कम समय में इसे तैयार करके परोस सकते हैं। इसका स्वाद तो सभी को पसंद आएगा ही, साथ ही सेहत के लिए भी लाभदायक होगा। यह रही सेहत और स्वाद से भरपूर मूंग दाल चिल्ला बनाने की आसान विधि।
विज्ञापन
2 of 5
मूंगदाल चिल्ला बनाने की विधि
- फोटो : Istock
मूंग दाल चिल्ला बनाने के लिए सामग्री
एक कप मूंग दाल, दो हरी मिर्च, जीरा, धनिया, हींग, नमक, पानी और तेल
विज्ञापन
3 of 5
मूंगदाल चिल्ला बनाने की विधि
- फोटो : Istock
मूंग दाल का चिल्ला बनाने की रेसिपी
स्टेप 1- एक बड़े बर्तन में एक कप मूंग दाल को दो-तीन घंटे पानी में भिगो कर रख दें। रात में दाल भिगोकर रख सकती हैं।