फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर बनाएं लज़ीज पनीर टिक्का विद आलू , जानें इसे बनाने की आसान विधि

Wed, 02 Oct 2019 10:04 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
- फोटो : social media
पनीर टिक्का तो आपने खाया ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी  पनीर टिक्का विद आलू खाया है ? अगर इसका जवाब न है तो कोई बात नहीं। आप भी  पनीर टिक्का विद आलू बना सकती है। इसकी रेसिपी बेहद ही आसान है और यह कम समय में भी बन जाता है। 

 
विज्ञापन

2 of 3
- फोटो : social media
आवश्यक सामग्री 
पनीर 250 ग्राम
 शिमला मिर्च
उबला आलू 
अदरक
टमाटर 
1/2 कप ताजा गाढ़ा दही
स्वादनुसार सेंधा नमक 
हरा धनिया
2-3 हरी मिर्च
नींबू 
मक्खन 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
- फोटो : social media
 पनीर टिक्का विद आलू बनाने की विधि 
आलू टिक्का विद पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को मोटे चकोर टुकड़ों में काट लें। अब टमाटर , आलू और शिमला मिर्च को भी चकोर टुकड़ों में काट कर रख दीजिए। अब अदरक और मिर्च का पीस लें। अब इसमें दही, स्वादनुसार नमक और नींबू का रस मिला लें। अब जब आपका यह पेस्ट तैयार हो चुका है तो इसमें पनीर एवं सब्जियां मिलाकर डेढ़ घंटे के लिए फ्रीज में रख दें। इसके बाद सिक लें और उसमें पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर एवं आलू के टुकड़े को एक-एक करके डाले दें। फिर इनके ऊपर अच्छे से मक्खन लगा लें। इसके बाद इसे ओवन या तंदूर में सेंक लें।लीजिए आपका पनीर टिक्का विद आलू तैयार है। आप इसे हरी चटनी के साथ खा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें