चिली इडली बनाने की विधि
सबसे पहले इडली को बड़े-बड़े टुकड़ो में काट लें। अब गर्म तेल में इडली के टुकड़ो को तब तक सेकें जब तक वह गोल्डन ब्राउन रंग के न हो जाए। इसके बाद दोबारा तेल गर्म करें और प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च ,करी पत्ता डाल कर अच्छे से भून लें। अब इसमें सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस, हल्दी,लाल मिर्च पाउडर, टमाटर सॉस और स्वादनुसार नमक और थोड़ा सा पानी डालकर तब तक पकाएं जब तक यह तेल न छोड़ेने लगे। अब एक छोटे कटोरे में कॉर्न फ्लार और 4 चम्मच डालकर घोल बना लें। इस घोल को बनी हुई सब्जी पर डाल लें। इसे तब तक पकाएं जब यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। अब इसमें सेकें हुए इडली डाल लें और ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डाल लें। आप इस चिली इडली को चाय के साथ भी खा सकते हैं।