फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर बनाएं स्वादिष्ट मुगलई पराठा, मेहमानों को करें सर्व

Wed, 03 Jul 2019 04:25 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : SOCIAL MEDIA
पराठा एक ऐसा डिश है जो हर किसी को पसंद है। चाहे वो स्टफड पराठा हो या फिर सादा पराठा, यह एक ऐसी डिश है जिसे आप किसी भी वक्त एंजॉय कर सकते हैं। इसलिए हम आपको पराठे की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। हम आपको मुगलई पराठा डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आपको इस पराठे का नाम सुनकर नॉर्थ इंडियन खाना लग रहा होगा। लेकिन यह एक बंगाली रेसिपी है और फेमस स्ट्रीट फूड है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : SOCIAL MEDIA
वैसे मुगलई पराठे में आप चिकन या मटन कीमा भरकर ऊपर से एग योक डालकर डिप फ्राई कर सकते हैं, लेकिन वक्त के साथ इसमें कई बदलाव होते रहते हैं। इस पराठे को आप चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं। आइए जानते हैं मुगलई पराठे की रेसिपि। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
सामग्री
मुगलई पराठा बनाने के लिए 3 कप गेहूं का आटा, 1 कप मैदा (ऑल पर्पज फ्लोर), 6 बड़े चम्मच घी, नमक स्वादनुसार, 4 अंडे, 1 कप प्याज, 1 चम्मच हरी मिर्च, 1 कप धनिया की पत्ती और पानी ले लें। 

4 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
विधि
पराठा बनाने के सबसे पहले आटा गूंथ लें। आटे में एक बड़ा चम्मच घी डालें। इसे अच्छे से मिलाकर पानी से गूंथ लें। फिर इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। और एक बॉउल में प्याज को बारीक काटकर रख लें। फिर कुछ घंटे बाद आटे को चार भागों में बांटे। फिर से 20 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद कम आंच पर नॉन स्टिक पैन रखें। इसी बीच आटा लेकर सूखा आटा डालकर मोटी रोटी बना लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
अब गर्म पैन पर रोटी को रखें और रोटी पर अंडा फोड़ें। जब अंडा थोड़ा थिक होने लगे तो हरी मिर्च, प्याज, धनिया पत्ती और नमक डालें। अब आंच धीमी कर लें और इसके चारों साइड्स को सेंटर पर लाकर फोल्ड करें। पराठे को अच्छी तरह से पकाने के लिए इसके चारों ओर घी लगाएं। जब एक तरफ से पक जाए तो ऊपर से घी लगाकर पराठा पलट दें। जैसे ही पराठा सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो गैस बंद कर दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें