साल 2018-19 में गूगल पर सबसे ज्यादा बिरयानी डिश सर्च हुई। एक शोध में इस बात की जानकारी दी गई है। शोध का कहना है कि भारतीय डिश बिरयानी को ऑनलाइन सबसे ज्यादा सर्च किया गया। ऑनलाइन सर्च के मामले में उत्तर भारतीय खाना, दक्षिण भारतीय खाने के मुकाबले ज्यादा सर्च हुआ है। इस शोध को एक ऑनलाइन मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म ने किया और बताया कि तंदूरी चिकन गूगल पर सबसे ज्यादा एक्सपेंसिव कीवर्ड रहा। अगली स्लाइड में पढ़िए कितनी बार ऑनलाइन सर्च हुआ बिरयानी
विज्ञापन
2 of 6
समोसा
इस शोध का कहना है कि भारतीयों ने बिरयानी को 2,03,507 बार ऑनलाइन सर्च किया। जनवरी 2018 से लेकर मार्च 2019 के बीच उत्तर भारतीय डिश समोसा, तंदूरी चिक और बटर चिकन सबसे ज्यागा सर्च हुआ। ये तीनों डिश सर्च के मामले में टॉप पर रहीं। समोसे को 199,600 बार सर्च किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
chicken fry
तंदूरी चिकन को 66,966.67 बार सर्च किया गया। जबकि बटर चिकन को 65,266.67 बार सर्च किया गया। भारत में बिरयानी दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक समान रूप से पसंद की जाती है। अगली स्लाइड में पढ़िए कैसे घर में बनाएं बिरयानी..
4 of 6
Hyderabadi biryani
- फोटो : Social Media
सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से पानी से साफ करें। अब इसे एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। सबसे पहले कूकर या भगौने में चावल, 200 ग्राम दही, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच जीरा, 10 ग्राम जावित्री, सिरका, साबुत धनिया, एक जायफल, चौथाई चम्मच दालचीनी, आधा चम्मच अजीनोमोटो डालते हैं। इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। अब अंदाज से इसमें पानी डालकर धीमी आंच पर उबाल लें। भगौने में आधा किलो रिफाइंड ऑयल या तेल को गर्म करें। तेल गर्म होने पर इसमें कटा हुआ प्याज मिलाएं।
विज्ञापन
5 of 6
Mohanpuri Biryani
जब प्याज हल्का भूरा हो जाए, तो इसमें चिकन को फ्राई करें। चिकन के फ्राई होने पर इसमें 200 ग्राम दही, 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्ची, धनिया, बचा हुआ अजीनोमोटो, साबुत हरी मिर्च, जीरा, दालचीनी, जावित्री, तेजपत्ता, इलायची, कटे हुए नींबू, चक्रफूल आदि डालें। इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। थोड़ा सा खाने वाला रंग मिलाएं। अब इसे धीमी आंच पर करीब 15 मिनट तक और पकाएं। चिकन के पकने पर इसमें उबले हुए चावल को मिला दें। इसे करीब 10 मिनट तक हल्की आंच पर और पकाएं। अब एक कड़ाही में घी डालें। घी के गर्म होने पर इसमें सूखी मेथी के पत्ते डालें। अब इसे चावल के ऊपर छिड़क देंगे। आंच बंद कर दें। मोहनपुरी बिरयानी तैयार है। अगली स्लाइड में सामग्री पढ़ें..
बासमती चावल एक किलो (60 मिनट तक भिगोया हुआ), प्याज 2 मध्यम आकार के (कटे हुए), चिकन 800 ग्राम, अजीनोमोटो डेढ़ छोटा चम्मच, नींबू 2 (गोल कटे हुए), घी 50 ग्राम, लहसुन-अदरक पेस्ट 3 बड़े चम्मच, कसूरी मेथी आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर दो छोटा चम्मच, दालचीनी एक छोटा टुकड़ा, लौंग 7-8, जीरा एक छोटा चम्मच, इलाइची 3-4, हरी मिर्च 150 ग्राम, जावित्री 10 ग्राम, जायफल 2-3, धनिया पाउडर एक छोटा चम्मच, साबुत धनिया आधा छोटा चम्मच, सिरका एक छोटा चम्मच, दही 400 ग्राम, गरम मसाला एक छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, हल्दी पाउडर एक छोटा चम्मच, तेजपत्ता 3-4 और स्वादानुसार नमक।