फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्रत में खाना है कुछ मीठा तो इस बार ट्राई करें पनीर की खीर

Thu, 31 Jan 2019 03:10 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 2
kheer
अगर आप भी ऐसे व्रत रखते हैं जिसमें शाम को व्रत खोलते समय मीठा खाना जरूरी होता है तो ये डिश आपके लिए ही है।पनीर की खीर खाने में काफी स्वादिष्ट होती है।बच्चों से लेकर बड़ों तक ये सबकी फेवरेट होती है।आइए जानते हैं इसको बनाने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है।

सामग्री –
बादाम- 2 टीस्पून (कटे हुए)
पिस्ता- 2 टीस्पून (कटे हुए)
केसर- चुटकीभर
कॉर्नफ्लोर- 2 टीस्पून
पनीर- 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
दूध- 2 कप
चीनी- 2-3 टीस्पून
इलायची पाउडर- चुटकीभर
काजू- 2 टीस्पून (कटे हुए)
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
पनीर की खीर बनाने की विधि –
आप सबसे पहले एक कप दूध लें और उसमें केसर भिगो कर रख लें। इसके बाद 1 टीस्पून दूध में कॉर्नफ्लोर को भी भिगो दें। अब आप बाकी बचे हुए दूध में कॉर्नफ्लोर वाला दूध मिलाकर उसको 10 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। इसके बाद आप केसर वाले दूध को भी इसमें डाल दें तथा कुछ समय और उबलने दीजिए। इसके बाद आप इस उबलते दूध में /2 कप पनीर और 2-3 टीस्पून चीनी को अच्छे से मिलाएं। इसके 2 मिनट बाद आप काजू, बादाम और पिस्ता को छोड़कर सभी सामग्री इस दूध में डाल दें तथा धीमी आंच पर पकने दीजिए। 10 मिनट बाद आप गैस बंद कर दीजिए। अब आपकी पनीर की खीर तैयार है और आप इस खीर को बादाम, पिस्ता तथा काजू से गार्निश कर सभी को सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें