सर्दियों के मौसम में अमरूद बेस्ट फ्रूट्स में से एक माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर अमरूद हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा यह हमारी स्किन के लिए भी वरदान समान होता है। अमरूद में मैंगनीज होता है, जो हमारे शरीर की अवशोषण शक्ति को बढ़ाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह हमारे वजन को कम करने में भी कारगर है।