फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023: राखी के त्योहार पर जरूर बनाएं ये पकवान, खाकर हर कोई करेगा तारीफ

Wed, 30 Aug 2023 12:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राखी के त्योहार पर आप अपने भाई और परिवार के लिए ये स्वादिष्ट पकवान बना सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
recipe for Raksha bandhan - फोटो : instagram

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल कई जगह रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा, तो कई जगह भद्राकाल की वजह से इसे 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इस पावन पर्व रक्षाबंधन पर कई दिनों पहले से ही बहनें विशेष तरीके से तैयारी करती हैं। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार और संबंध को मजबूत करने का अच्छा अवसर देता है।

इस दिन को खास बनाने के लिए हर घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इन पकवानों को खाकर हर परिवार खुशियां मनाता है। ऐसे में आज के लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर पर आसानी से बना सकती हैं। अगर आप त्योहार के दिन अपने घर पर ये पकवान बनाएंगी तो हर कोई इन्हें खाकर खुश होगा। 

विज्ञापन

2 of 9
छोले भटूरे - फोटो : istock
छोले भटूरे

ये एक ऐसी डिश होती है, जिसे खाना हर कोई पसंद करता है। छोले भटूरे बनाना भी बेहद आसान होता है। ऐसे में आप राखी के त्योहार पर छोले भटूरे बना सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
pizza - फोटो : istock

पास्ता या पिज्जा

अगर आपके भाई का पसंदीदा पकवान पास्ता या पिज्जा है, तो आप उन्हें ये बनाकर खिला सकती हैं। इसे देखकर तो आपके घर के बच्चे भी खुश हो जाएंगे। 

 

4 of 9
Paneer Tikka - फोटो : social media
पनीर टिक्का

अगर राखी के दिन आपके घर पर कई मेहमान आते हैं तो उन्हें स्नैक्स के तौर पर पनीर टिक्का बनाकर खिलाएं। आप पनीर के टिक्के बना सकते हैं और उन्हें मिन्ट चटनी के साथ परोस सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
biryani - फोटो : Istock
वेजिटेबल बिरयानी या पुलाव

अगर आपका परिवार भारतीय खाने का दीवाना है तो तो वेजिटेबल बिरयानी या पुलाव भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फ्रूट सलाद

अगर आपका परिवार हेल्दी खान का खाने का शौकीन है तो एक स्वास्थ्यपूर्ण और रंगीन फ्रूट सलाद भी एक अच्छा पकवान हो सकता है। इसे खाने से आपके भाई की सेहत की देखभाल हो सकती है।

विज्ञापन

7 of 9
केक - फोटो : instagram
केक या कपकेक्स

एक स्वादिष्ट केक या कपकेक्स बनाकर आप अपने परिवार को खुश कर सकते हैं। आप वेनिला, चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी या अन्य फ्लेवर के केक बना सकते हैं।

8 of 9
ढोकला - फोटो : Social media

ढोकला

ढोकला एक गुजराती डिश है जो स्टीम करके बनाया जाता है। यह स्वादिष्ट और हल्का खाना होता है जिसे आप अपने भाई के लिए बना सकते हैं।

विज्ञापन

9 of 9
gol gappe - फोटो : social media
पानीपूरी

पानीपूरी या गोलगप्पे तो हर भारतीय को खाना पसंद होता है। ऐसे में आप त्योहार पर स्नैक्स में पानीपूरी तैयार करके विशेष तौर पर परोस सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें