फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के त्यौहार पर परिवार के लिए तैयार करें वेज थाली

Wed, 30 Aug 2023 12:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षाबंधन के त्यौहार पर आप अपने परिवार के लिए वेज थाली तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
Raksha Bandhan 2023: हर भाई बहन को रक्षाबंधन के त्योहार का इंतजार साल भर रहता है। ये दिन भाई बहन के प्यार का प्रतीक होता है। राखी का दिन अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। इस खास दिन बहनें चाहे कितना भी दूर रह रही हो, लेकिन वो अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने जरूर आती हैं। त्योहार चाहे कोई सा हो, भारतीय घरों में त्योहारों को खास बनाने के लिए तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं।

अगर आप भी इस दिन अपने भाई और पूरे परिवार के लिए कुछ खास करना चाहती हैं तो राखी के त्योहार पर वेज थाली तैयार कर सकती हैं। इसमें नान, पूड़ियां, छोले, कढ़ाई पनीर और मिठाई में घेवर भी शामिल होगा। इन सभी चीजों को बनाना बेहद आसान है। ऐसे में चलिए आप भी राखी के इस खास त्योहार पर अपने परिवार और भाई के लिए ये खास थाली बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें।
विज्ञापन

2 of 10
butter naan - फोटो : instagram
नान

अपनी वेज थाली के लिए सबसे पहले नान बनाने की तैयारी कर लें। इसकी मैदा को तैयार करके पहले रखना होता है। जब थाली लगाएं तो गर्मागर्म नान बनाएं। 
विज्ञापन

3 of 10
kadhai paneer
कढ़ाई पनीर 

नान के साथ कढ़ाई पनीर की सब्जी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। ऐसे में अपनी वेज थाली के लिए इसे जरूर तैयार करें। 

4 of 10
Chole - फोटो : Istock
छोले

आपकी वेज थाली की शोभा तो छोले की सब्जी से ही बढ़ेगी। ऐसे में पंजाबी स्टाइल छोले जरूर तैयार करें। 
विज्ञापन

5 of 10
poori - फोटो : istock
पूड़ी

छोले के साथ खाने के लिए पूड़ी बनाना कैसे भूल सकते हैं। अपनी वेज थाली में गर्मागर्म पूड़ी जरूर परोसें।
विज्ञापन

6 of 10
Bhindi
भिंडी

जब थाली में पूड़ी और छोले बन रहे हैं तो स्वाद बढ़ाने के लिए कुरकुरी भिंडी जरूर तैयार करें। 
विज्ञापन

7 of 10
rice - फोटो : Istock
पुलाव

कढ़ाई पनीर और छोले दोनों के ही साथ पुलाव खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। बहुत से लोग जो पूड़ी और नान खाना पसंद नहीं करते वो पुलाव खा सकते हैं। 

8 of 10
रायता - फोटो : iStock
रायता

थाली को पूरा करने के लिए बूंदी का रायता जरूर बनाएं और इसे थाली में रखें। 

9 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
सलाद

हर थाली की शोभा सलाद से ही बनती है। ऐसे में खीरा, टमाटर, प्याज और नींबू से सलाद तैयार करें। 
विज्ञापन

10 of 10
Ghewar - फोटो : instagram
घेवर

जब बात रक्षाबंधन की थाली की हो रही है तो घेवर बनाना ना भूलें। आप चाहें तो घेवर बाजार से खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें