फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan puja 2020: ऐसे तैयार होती है गोवर्धन पूजा के दिन प्रभु श्री कृष्ण को भोग लगने वाली अन्नकूट की खास सब्जी

Sun, 15 Nov 2020 09:08 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : instagram
दिवाली के चौथे दिन गोवर्धन पूजा होती है। देशभर में जगह-जगह अन्नकूट होते हैं। इस दिन प्रभु श्री कृष्ण की पूजा का विधान है। पूजन के दौरान श्री कृष्ण को एक विशेष प्रकार की सब्जी का भोग लगता है। अन्नकूट की इस सब्जी को अलग- अलग जगहों पर विभिन्न नामों से पुकारा जाता है। इस सब्जी में लगभग सभी प्रकार की सब्जियों की मात्रा होती है। जिस तरह इसे खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा है, उसी तरह स्वाद भी इसका लाजवाब होता है। इस सब्जी को यूं तो अन्य दिनों में भी भंडारों में बनाया जाता है लेकिन गोवर्धन पूजा के दिन ये अधिकांश मंदिरों का खास प्रसाद होती है। तो आइए जानते हैं किस प्रकार तैयार होता है प्रभु श्री कृष्ण का खास भोग।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : facebook
गोवर्धन पूजा की कहानी-
जब भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की मूसलधार वर्षा से रक्षा करने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर रखा था और इसके बाद जब सातवें दिन बारिश के रुकने के बाद भगवान ने गोवर्धन पर्वत को नीचे रखा तब से हर साल इस दिन को गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सामग्री-
2 आलू, 2-3 छोटे आकार के बैंगन, 100 ग्राम सेम,एक छोटा फूल गोभी, 1 गाजर,100 ग्राम सैगरी, 1 मूली, 6-7 भिन्डी, 2 टिन्डे, 1 अरबी, आधी लौकी, 1 कच्चा केला, 6-7 परवल, 1 शिमला मिर्च , छोटा टुकड़ा कद्दू, 4-5 टमाटर
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
विधि-
 सारी सब्जियों को इकट्ठा कर अच्छे से साफ करें। अब इनका पानी सूखने दें। अब आलू, बैंगन, केले को छोड़कर बाकी की सारी सब्जियों को मध्यम आकार में काट लें। हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट तैयार कर लें। धनियां पत्ती को साफ करके छोटा छोटा काट कर साइड में रख लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
तड़का-
भोग तैयार करने के लिए एक बड़ी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये। अब इसमें हींग और जीरा डाल कर भून लीजिए। फिर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालिये। इसके बाद हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर भूनिये। मसाले के भून जाने के बाद इसमें सारी कटी हुई सब्जियां डालिये। इसके साथ ही आलू, बैंगन और केला भी काट कर डाल दीजिये। अब सब्जी को चलाते हुए इसमें नमक और लाल मिर्च के साथ एक कप पानी मिलाइये और इसमें उबाल आने तक पकाएं। उबाल आने के बाद गैस को धीमी आंच पर करके सब्जियों के पकने दीजिए। कुछ देर बाद देखिए की सब्जियां नरम हुई या नहीं। सब्जियों के नरम होने के बाद उनमें टमाटर डाल कर मिलाइये। जब टमाटर नरम हो जाए तो उसमें गरम मसाला, अमचूर पाउडर और हरा धनिया मिलाइये। महाप्रसाद बनकर तैयार है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें