Aam Ki Launji Recipe: बाजार में कच्चे आम आने लगे हैं। ऐसे में आप इसका अचार डालने के साथ-साथ लौंजी भी तैयार कर सकते हैं। इसे 15 दिन तक आसानी से ऐसे ही रखा जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
कच्चे आम से तैयार करें ये स्वादिष्ट डिश, जो 15 दिन तक नहीं होगी खराब
- फोटो : Adobe stock
Aam Ki Launji Recipe: गर्मियों के आते ही बाजार में आम मिलने लगते हैं। जिस तरह से बहुत से लोगों को पका आम खाना पसंद होता है, ठीक उसी तरह से भारतीय घरों में कच्चे आम से भी तमाम व्यंजन बनाए जाते हैं। जिन लोगों को चटकारे वाला खाना पसंद है, वो कच्चे आम से कई पकवान बनाते हैं। आम पना, कच्चे आम का अचार और अन्य चीजों को बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
यदि आपको भी कच्चा आम खाना पसंद है, तो यहां हम आपको उससे बनने वाली एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे एक बार बनाकर आप 15 दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं। हम यहां बात कर रहे हैं आम की लौंजी की, जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसे आप दाल-चावल और पराठे के साथ खा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
आम की लौंजी बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
आम की लौंजी बनाने का सामान
कच्चे आम – 2
सरसों का तेल – 2 टेबलस्पून
राई – ½ टीस्पून
सौंफ – 1 टीस्पून
कलौंजी – ½ टीस्पून
हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
गुड़ – 2-3 टेबलस्पून
विज्ञापन
3 of 7
आम की लौंजी बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
आम की लौंजी बनाने की विधि
आम की लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले आपको कच्चे आम की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए एकदम कच्चे आम लेकर उसे धोलें और छील कर छोटे टुकड़ों में काट लें। जब आम कट जाए तो गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर उसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई के दाने डालकर चटकाएं। इसके बाद अब उसमें कटे हुए आम डालें।
4 of 7
आम की लौंजी बनाने की विधि
- फोटो : instagram
आम डालने के बाद इसमें हल्दी, नमक, कलौंजी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे तब तक मिक्स करें, जब तक आम के टुकड़ों में मसाले अच्छी तरह से मिल न जाए।
विज्ञापन
5 of 7
आम की लौंजी बनाने की विधि
- फोटो : instagram
सभी चीजों को मिक्स करने के बाद कढ़ाई में आधा कप पानी डालकर ढक दें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट पकाएं। जब तक आम थोड़ा नरम न हो जाए। जब आम पकने लगे तो इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह मिक्स करें।
विज्ञापन
6 of 7
आम की लौंजी बनाने की विधि
- फोटो : instagram
अब गुड़ को पिघलने दें और 3-4 मिनट तक पकाएं जब तक लौंजी थोड़ी गाढ़ी न हो जाए। जब ये पक जाए और तेल ऊपर दिखने लगे तो गैस को बंद कर दें।
ठंडा होने के बाद इसे कांच के जार में बंद करके रख दें। इसे आप 15 दिन तक आसानी से स्टोर करके रख सकते हैं। ध्यान रखें कि इसे पकाना अच्छे से, यदि ये थोड़ी भी कच्ची रह गई तो जल्दी खराब हो जाएगी।