फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Curd Sandwich Recipe: मेयोनीज और चीज को कहें बाय-बाय, घर पर तैयार करें दही सैंडविच

Wed, 21 May 2025 10:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Curd Sandwich Recipe: चीज और मेयोनीज स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। ऐसे में आप दही सैंडविच बनाकर नाश्ते में तैयार करें। 
विज्ञापन
1 of 6
घर पर तैयार करें दही सैंडविच - फोटो : Adobe stock
Curd Sandwich Recipe: आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच चीज सैंडविच खाने का काफी क्रेज है। चीज और मेयोनीज सैंडविच खाने में काफी कमाल के लगते हैं। इसे नाश्ते से लेकर लंच तक में खाया जा सकता है। पर, डॉक्टर्स ज्यादा चीज और मेयोनीज न खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि ये हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती। इसी के चलते हम आपको इसका अच्छा विकल्प बताने जा रहे हैं।

दरअसल, यदि आप भी सैंडविच खाने के शौकीन हैं तो चीज और मेयोनीज की जगह घर पर तैयार करें दही सैंडविच। दही सैंडविच खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। दही गर्मी के मौसम में फायदा भी करता है, इसलिए आप अगर इसका सेवन करेंगे तो ये आपके पेट के लिए भी अच्छा रहेगा। तो चलिए बिना देर करते हुए आपको दही सैंडविच बनाने की आसान विधि बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
दही सैंडविच बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
दही सैंडविच बनाने का सामान
  • हंग कर्ड – 1 कप  
  •  ब्रेड स्लाइस – 4  
  •  बारीक कटी गाजर – 2 टेबलस्पून
  •  बारीक कटी शिमला मिर्च – 2 टेबलस्पून
  •  बारीक कटा प्याज – 1 छोटा
  •  बारीक कटी हरी मिर्च  – 1
  •  बारीक कटी धनिया पत्ती – 1 टेबलस्पून
  •  नमक – स्वादानुसार
  •  काली मिर्च – 1/4 छोटा चम्मच
  • भूना जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
विज्ञापन

3 of 6
दही सैंडविच बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

दही सैंडविच बनाने की विधि

दही सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आपको हंग कर्ड तैयार करना है। इसके लिए दही को एक मलमल के कपड़े डालकर कम से कम 30 मिनट तक टांग दें ताकि सारा पानी निकल जाए और दही गाढ़ा हो जाए।

4 of 6
दही सैंडविच बनाने की विधि - फोटो : Freepik.com
जब ये गाढ़ा हो जाए और इसका पानी निकल जाए तो अब इसे एक बाउल में निकाल लें। दही निकालने के बाद उसमें सारी कटी सब्ज़ियां, नमक, काली मिर्च, भूना जीरा पाउडर और हरी धनिया डालें। ध्यान रखें कि ये सब्जियां एकदम बारीक कटी हुई होनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
दही सैंडविच बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब इन्हें अच्छे से मिक्स करें जब तक सब कुछ अच्छे से मिल न जाए। जब सभी चीजें सही से मिक्स हो जाएं तो अब इस मिक्सचर को ब्रेड स्लाइस पर फैलाएं और दूसरी स्लाइस से कवर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दही सैंडविच बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
आप चाहें तो इसे ऐसे ही बिना सेके खा सकते हैं। यदि ऐसे खाना नहीं पसंद तो इसे बटर लगाकर ग्रिल कर लें इससे भी सैंडविच का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। बस ये दही सैंडविच तैयार है, इसे कैचअप और हरी चटनी के साथ परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें