फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rasmalai Recipe: मीठा खाने का है शौक तो घर पर ही खास विधि से तैयार करें रसमलाई

Sun, 24 Nov 2024 09:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे रसमलाई खाना पसंद नहीं होगा। ऐसे में हम आपको घर पर ही बाजार के जैसी रसमलाई बनाना सिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
खास विधि से तैयार करें रसमलाई - फोटो : अमर उजाला
Rasmalai Recipe: बात अगर त्योहारों की हो रही हो, और मीठे का जिक्र न हो, ये तो हो ही नहीं सकता। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजार में भी नई-नई तरीके की मिठाइयां मिलने लगती हैं।

कई बार ऐसा होता है कि खपत ज्यादा होने की वजह से बाजार में मिलावट वाली मिठाई मिलने लगती हैं, जिनके सेवन से हेल्थ खराब होने का डर होता है। इसी के चलते आज के समय में महिलाएं घर पर ही हर तरह की मिठाई बनाना पसंद करती हैं। घर पर बनीं मिठाई में किसी तरह का कोई केमिकल नहीं मिला होता। ऐसे में आप इसे पेट भर के भी खा सकते हैं।

अगर आप भी घर पर कुछ खास बनाना चाहती हैं तो यहां हम आपको रसमलाई बनाना सिखाने जा रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे रसमलाई खाना पसंद नहीं होगा। ऐसे में हम आपको घर पर ही बाजार के जैसी रसमलाई बनाने की आसान विधि बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
रसमलाई बनाने का सामान - फोटो : instagram
रसमलाई बनाने का सामान
  • दूध: 1 लीटर
  • चीनी: 1 कप
  • नींबू का रस या सिरका: 1-2 चम्मच (दूध फाड़ने के लिए)
  • इलायची पाउडर: 1/4 चम्मच
  • केसर 
  • पिस्ता और बादाम: सजाने के लिए
  • दूध (रबड़ी के लिए): 1 लीटर
  • चीनी : 1/4 कप
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : instagram
विधि

रसमलाई बनाने के लिए आपको सबसे पहले तो छेना तैयार करना है। इसके लिए सबसे पहले एक लीटर दूध को एक भगोने में लेकर उबाल लें। जब ये उबलने लगे तो उसमें नींबू का रस या सिरका डालें। सिरका या नींबू डालते ही दूध फट जाएगा। दूध फटने के बाद उसे मलमल के कपड़े से छानकर छेना अलग कर लें। इसे छानने के बाद एक बार ठंडे पानी से धो लें।

4 of 6
रसमलाई बनाने का तरीका - फोटो : instagram
पानी से धोने के बाद इसे थोड़ा गूंथ कर मुलायम कर लें। जब ये पूरी तरह से मुलायम हो जाए तो इसकी छोटी-छोटी लोई बना लें। इसे तैयार करने के बाद आपको चाशनी तैयार करनी है। अब एक बर्तन में 4 कप पानी और 1 कप चीनी मिलाकर चाशनी तैयार करें।
विज्ञापन

5 of 6
पकाना है जरूरी - फोटो : instagram
जब चाशनी में उबाल आ जाए, तो छेने की गोलियों को उसमें डालें और ढककर 10-15 मिनट तक पकाएं, जब तक कि रसगुल्ले फूल न जाएं। इसके बाद आपको रसमलाई का रस तैयार करना है। इसके लिए एक पैन में 1 लीटर दूध को धीमी आंच पर उबालें। उसे गाढ़ा होने तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध तले में न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सजाकर परोसें - फोटो : instagram
इसमें 1/4 कप चीनी, केसर के धागे और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। इसे और 10 मिनट तक पकाएं और फिर ठंडा होने दें। अच्छी तरह से पकने के बाद गैस बंद कर दें और फिर इसे ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसमें चाशनी में डूबे हुए रसगुल्ले डाल दें। आखिर में इसके ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम से सजाएं। इसे ठंडा करके परोसें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें