फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2024: रमजान के महीने में इफ्तार के लिए तैयार करके रखें ये स्नैक्स, सहरी में भी कर सकते हैं सेवन

Thu, 21 Mar 2024 09:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रमजान में सहरी और इफ्तार के लिए आप स्नैक्स के कुछ आइटम स्टोर करके रख सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
रमजान के महीने में इफ्तार के लिए तैयार करके रखें ये स्नैक्स - फोटो : pexel
मुस्लिम धर्म में रमजान का महीना काफी पाक माना जाता है। इस पूरे महीने लोग सुबह से शाम तक यानी सूर्योदय होने से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। वैसे तो रमजान में सभी मुस्लिम लोगों को रोजा रखना अनिवार्य माना जाता है, लेकिन बच्चों और शारीरिक रूप से अस्वस्थ लोगों को रोजा रखने के लिए छूट दी गई है।

इस पूरे महीने लोग काफी संयम से रहते हैं। वो या तो सूरज निकलने से पहले सहरी में कुछ हल्का-फुल्का खाते हैं, नहीं तो पूरे दिन इंतजार करने के बाद ही जब इफ्तार होता है तब रोजा खोला जाता है।

इफ्तार और सहरी के लिए लोग अपने-अपने घरों में तमाम तरह के पकवान बनाते हैं। ऐसे में महिलाओं के सामने अक्सर ये दिक्कत आती है कि वो हर रोज क्या अलग बनाएं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप बनाकर स्टोर करके रख सकती हैं। सहरी के साथ आप इफ्तार में भी इसका सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पोहे की नमकीन - फोटो : instagram
पोहे की नमकीन

पोहे की नमकीन बनाना काफी आसान है। अगर आपको नमकीन खाने का शौक है, तो आप सहरी और इफ्तार के लिए पोहा नमकीन बनाकर तैयार करा सकती हैं। ये खाने में काफी हल्की होती है, इसलिए आप इसका सेवन रोजा खोलने के बाद कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मखाने की नमकीन - फोटो : free pick
मखाने की नमकीन

आप मखाने को अच्छी तरह से भून कर इसे डिब्बे में बंद करके रख सकती हैं। मखाने भूनने के बाद  इसकी नमकीन तैयार करें। इस नमकीन का सेवन अगर आप सहरी में करेंगे तो ये आपको दिनभर एनर्जी प्रदान करेगी। 

4 of 5
आलू के चिप्स
आलू के चिप्स

कहा जाता है कि रोजा खोलने के बाद हमेशा हल्का ही खाना चाहिए। ऐसे में सहरी और इफ्तार में आलू के चिप्स बनाकर आप रख सकती हैं। इसे पहले से तैयार करके अगर आप रख लेंगी, तो आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्राइज
फ्राइज

आप पहले से कुछ दिनों के लिए घर पर ही बाजार के जैसे फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज बनाकर स्टोर कर सकती हैं। जब भी इसे खाना चाहें तो बस फ्राइज लेकर उसे तल लें, या बेक कर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें