होली का त्योहार हिंदू धर्म के बड़े त्योहारों में शामिल होता है। हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा।
होली के दिन रिश्तेदार और पड़ोसी एक-दूसरों के यहां होली की बधाई देने जाते हैं। लोगों के स्वागत के लिए हर कोई अपने घरों में स्वादिष्ट मिठाई और नमकीन बनाता है।
अगर आप भी अपने मेहमानों के लिए कुछ ऐसा बनाने का सोच रहीं हैं, जो पहले से तैयार करके रखा जा सकता तो मेथी की मठरी एक बेहतर विकल्प है। इस लेख में हम आपको स्वादिष्ट मेथी की मठरी बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। अगर ये मठरी आप अपने मेहमानों को परोसेंगी, तो वो ये खाकर आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
मेथी की मठरी बनाने की विधि
- फोटो : social media
मेथी की मठरी बनाने का सामान
कसूरी मेथी
सूजी
मैदा
लाल मिर्च
काली मिर्च पाउडर
अजवाइन
हींग
घी
नमक
विज्ञापन
3 of 6
मेथी की मठरी बनाने की विधि
- फोटो : pixabay
विधि
मेठी की मठरी बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक परात लेकर उसमें मैदा और सूजी अच्छी तरह से छान लें। इसके बाद इसमें हींग, काली मिर्च पाउडर, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, नमक डालें।
4 of 6
मेथी की मठरी बनाने की विधि
- फोटो : iStock
इन सभी चीजों को सूजी और मैदा में सही तरह से मिला दें। जब ये सही तरह से मिल जाए तो इसमें पिघला हुआ घी डालें और मैदा गूंथना शुरू करें। इसे सही से गूंथने के लिए अब धीरे-धीरे पानी डालें।
विज्ञापन
5 of 6
मेथी की मठरी बनाने की विधि
- फोटो : facebook
जब ये सही तरह से गूंथ जाए तो इसकी छोटी-छोटी लोई बनाना शुरू करें। लोई बनाने के बाद इसे हाथ से दबा कर थोड़ा-थोड़ा फैला लें। अब इसके बाद इसे तेल में अच्छी तरह से तल लें।