फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2024: यहां जानें केसरिया दूध बनाने का आसान तरीका, सहरी में कर सकते हैं इसका सेवन

Mon, 11 Mar 2024 02:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सहरी के समय केसरिया दूध का सेवन करेंगे तो आपका पेट ठंडा रहेगा और शरीर पूरी तरह से हाइड्रेडेट रहेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
केसरिया दूध - फोटो : instagram
माह ए रमजान का इंतजार लोग सालभर करते हैं। अब जब रमजान शुरू होने वाला है तो हर कोई काफी उत्साहित है। इस रमजान के महीने में लोग पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखते हैं। कहा जाता है कि जो भी रमजान के महीने में रोजा रखता है, उनके ऊपर अल्लाह मेहरबान रहते हैं। इसी के चलते लोग रमजान के माह में अल्लाह की इबादत करते हैं।

रोजे की शुरुआत से पहले सुबह सबेरे सहरी और शाम को रोजा खोलते वक्त इफ्तार किया जाता है। लोग कोशिश करते हैं कि वो सहरी में कुछ ऐसा ही खाएं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक रहे।

अगर आप भी कुछ ऐसे पकवान की तलाश कर रहे हैं, तो केसरिया दूध एक बेहतर विकल्प है। अगर आप सहरी के समय केसरिया दूध का सेवन करेंगे तो आपका पेट ठंडा रहेगा और शरीर पूरी तरह से हाइड्रेडेट रहेगा। इसे बनाना भी काफी आसान है। तो चलिए आपको इसे बनाने का तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
केसरिया दूध बनाने का सामान - फोटो : Istock
केसरिया दूध बनाने का सामान
  • 1 लीटर दूध
  • 10-12 केसर के धागे 
  • चीनी 
  • बादाम
  • पिस्ता
  • काजू
 
विज्ञापन

3 of 6
विधि
विधि

केसरिया दूध बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में दूध गर्म करें। इस दूध को अभी खौलाना नहीं है। जब दूध हल्का गर्म हो जाए तो इसमें भिगो कर रखे हुए केसर के धागे डालें।

4 of 6
उबलता हुआ दूध
अब चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस दूध को धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। इसे पकाते वक्त लगातार चलाते रहें, ताकि ये नीचे से लगे नहीं। चीनी डालने के बाद दूध अक्सर नीचे लग जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
मेवा - फोटो : Pixabay
जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए और इसमें अच्छे से केसर का रंग चढ़ जाए तो गैस बंद कर दें। अब दूध के ऊपर बारीक कटे हुए बादाम, पिस्ता और काजू डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केसरिया दूध - फोटो : instagram
बस ये केसरिया दूध तैयार है। आप चाहें तो इसे गर्मागर्म ही पी सकते हैं। अगर चाहें तो रात में बनाकर इसे फ्रिज में रख दें और सुबह सहरी में ठंडा ही इसका सेवन भी आप कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें