फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Special Food: रक्षाबंधन के दिन खाने में बनाएं ये पकवान, घरवालों के साथ मेहमान भी होंगे खुश

Sun, 18 Aug 2024 08:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर राखी के त्योहार पर आपके घर पर भी मेहमान आते हैं तो आप कुछ पकवानों को बनाकर उनका दिल जीत सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
रक्षाबंधन के दिन खाने में बनाएं ये पकवान - फोटो : Amar Ujala
Raksha Bandhan Special Food: राखी का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में भाई-बहन काफी पहले से ही इसकी तैयारी में जुट जाते हैं। इस साल राखी का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

ये त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने का मौका है। इसी के चलते बहुत से घरों में राखी के दिन बहनें दूर से आती हैं। कईयों के घर पर भाई राखी बंधवाने आते हैं। ऐसे में आप त्योहार के दिन घर आए अपने मेहमानों के लिए कुछ खास बना सकते हैं।

त्योहार का दिन है तो सादा खाना तो नहीं चलेगा। राखी के दिन आप कुछ पकवानों को बनाकर मेहमानों के साथ-साथ घरवालों का दिल जीत सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे स्वादिष्ट पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रक्षाबंधन के दिन खाने में बनाएं ये पकवान - फोटो : iStock
छोले भटूरे

त्योहार के सीजन में बहुत से लोगों के घर पर रोटी सब्जी नहीं बनती। ऐसे में आप छोटे भटूरे तैयार कर सकते हैं। छोटे से लेकर बड़ों तक को छोले भटूरे पसंद आते हैं। इसके लिए आपको छोले पहले से तैयार करके रख देने हैं और गरमागरम भटूरे बनाकर परोसने हैं। इसके साथ सलाद और चटनी बनाना न भूलें। 
विज्ञापन

3 of 7
रक्षाबंधन के दिन खाने में बनाएं ये पकवान - फोटो : instagram
कचौड़ी और सब्जी

अगर कुछ ऐसा बनाने का सोच रहे हैं, जिसे बनाते वक्त आपको मेहमानों के सामने भी रसोई में न लगना पड़े तो कचौड़ी बेस्ट हैं। मेहमानों के आने से पहले ही कचौड़ी और सब्जी बनाकर रख लें। अब बस सब्जी को गर्म करके इसके साथ परोसें। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 

4 of 7
रक्षाबंधन के दिन खाने में बनाएं ये पकवान - फोटो : instagram
नाश्ते में ढोकला 

मेहमानों के आने पर उन्हें तुरंत खाना तो दे नहीं सकते, ऐसे में आप पहले से बेसन का ढोकला तैयार कर सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे भी आप सुबह ही बनाकर स्टोर करके रख सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
रक्षाबंधन के दिन खाने में बनाएं ये पकवान - फोटो : instagram
पनीर टिक्का 

कुछ क्लासी सा बनाना चाहते हैं तो पनीर टिक्का बनाएं। पनीर टिक्का खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। ऐसे में आप इसे बनाकर हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
रक्षाबंधन के दिन खाने में बनाएं ये पकवान - फोटो : instagram
मिठाई में कलाकंद

घर पर ही कुछ मीठा बनाने का सोच रहे हैं तो आसान विधि से कलाकंद तैयार करें। कलाकंद बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती, जबकि ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। भाई के तिलक के समय आप कलाकंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप चाहें तो एक दिन पहले ही बनाकर फ्रिज में स्टोर करके रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रक्षाबंधन के दिन खाने में बनाएं ये पकवान - फोटो : instagram
लस्सी

अगर पीने के लिए कुछ हैवी सा बनाने का सोच रहे हैं तो आप घर पर लस्सी तैयार कर सकते हैं। इसे कुल्हड़ में लेकर परोसें, ताकि इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाए। लस्सी बनाते वक्त ध्यान रखें कि ये गाढ़ी होनी चाहिए। इसमें ज्यादा बर्फ डालकर स्वाद को खराब न करें। इसे सजाने के लिए ऊपर से ड्राईफ्रूट्स डाल सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें