फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Special Snacks: रक्षाबंधन पर झटपट बनाएं ये लजीज स्नैक्स, स्वाद लेकर खाएंगे सभी

Thu, 11 Aug 2022 12:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रक्षाबंधन के लिए टेस्टी स्नैक्स - फोटो : Istock

Raksha Bandhan Special Snacks Recipes: 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन एक दूसरे के साथ मनाते हैं। इस मौके पर परिवार, रिश्तेदार और भाई बहन एकत्र होते हैं। घर पर मेहमान आते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के पर्व को परंपराओं के मुताबिक मनाने के साथ ही त्योहार में लजीज पकवानों का लुत्फ भी लोग उठाते हैं। सभी भारतीय त्योहारों में खान पान को लेकर विशेष तैयारी की जाती है। पहले से ही घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। वैसे तो रक्षाबंधन के मौके पर सबसे ज्यादा मिठाइयां बनती और बंटती हैं। लेकिन त्योहार पर परिजन, रिश्तेदार और सारे भाई बहन एकत्र हो रहे हैं तो तरह तरह के स्नैक्स बनाकर भी आप इस त्योहार का मजा दोगुना कर सकते हैं। रक्षाबंधन पर मेहमानों के लिए घर पर आसानी से कुछ लजीज स्नैक्स बना सकते हैं। यहां आपको कम समय में स्वादिष्ट स्नैक्स बनाने की रेसिपी बताई जा रही है।

विज्ञापन

2 of 7
जलेबी - फोटो : amar ujala
रक्षाबंधन के मौके पर बनाएं जलेबी

जलेबी बनाने की सामग्री

कप मैदा, दही, तेल या घी, कपड़ा जिसमे एक छेद हो, चीनी।
विज्ञापन

3 of 7
जलेबी बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock
जलेबी बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- रक्षाबंधन की सुबह नाश्ते में घर की बनी जलेबी सर्व करने के लिए सबसे पहले मैदे में दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसे कुछ घंटे खमीर उठने के लिए रख दें।

स्टेप 2- तब तक पानी चीनी को हल्की आंच में पकाते हुए चाशनी तैयार कर लें। चाशनी तैयार होने पर ठंडा होने के लिए रख दें।

4 of 7
जलेबी - फोटो : Pixabay
स्टेप 3- अब एक गहरे पैन या कढ़ाई में घी गर्म करके एक कपड़े में मैदे का बैटर भर लें। कपड़े में छोटा सा छेद करके कढ़ाई में मध्यम आंच पर पतली और गोल आकार में बैटर को गिराएं।

स्टेप 4- इसे हल्के भूरे रंग का होने तक भून लें। फिर कढ़ाई से निकाल कर चाशनी में डालें।

अच्छे से भीगने के बाद लजीज जलेबी सर्व करें।
विज्ञापन

5 of 7
आलू ब्रेड बाॅल्स रेसिपी - फोटो : pixabay
पोटैटो ब्रेड बॉल्स बनाने के लिए सामग्री

ब्रेड, आलू, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, सौंफ, धनिया पत्ती, हरी मिर्च कटी, तेल, नमक।
विज्ञापन

6 of 7
आलू ब्रेड बाॅल्स रेसिपी - फोटो : Istock
पोटैटो ब्रेड बॉल्स बनाने की विधि

स्टेप 1- आलू उबालकर छील लें।

स्टेप 2- एक गहरे बर्तन में उबले आलू को मैश करें। इसमें लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, जीरा,बारिक कटा धनिया पत्ती, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक मिला लें।

स्टेप 3- ब्रेड की स्लाइस लेकर चारों किनारों को काटकर अलग कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आलू ब्रेड बाॅल्स रेसिपी - फोटो : istock
स्टेप 4- अब ब्रेड को तोड़कर आलू में मैश करके अच्छा मिश्रण तैयार कर लें।

स्टेप 5- मिश्रण को हथेलियों पर मसलते हुए बाॅल्स का आकार बना लें।

स्टेप 6- कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करके बाॅल्स को सुनहरा होने तक भून लें।

आपके कुरकुरे आलू ब्रेड बॉल्स तैयार हैं। चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें