Raksha Bandhan Special Recipe: रक्षाबंधन खुशियों का त्यौहार है। इस दिन बहनें खुशी-खुशी अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। त्योहारों के समय में घरों से लेकर बाजारों तक में मिठाई का अलग ही क्रेज रहता है, लेकिन बाजार में इस वक्त मिलावट वाली मिठाइयां मिलती हैं, जिनको खाकर तबीयत खराब होने का डर बना रहता है।
ऐसे में अगर आप भी बाजार की मिलावट वाली मिठाइयों से बचना चाहती हैं तो राखी के त्योहार पर घर पर मिठाई तैयार करें। आज यहां हम आपके घर पर ही आसान विधि से कलाकंद बनाने का तरीका बताएंगे।
कलाकंद एक ऐसी मिठाई है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। यह बनाना भी काफी आसान रहता है। इसको बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए बिना देर करते हुए आपको घर पर कलाकंद बनाना सिखाते हैं। ताकि आप अपने भाई को घर पर बनी स्वादिष्ट मिठाई खिला सकें।
विज्ञापन
2 of 5
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
कलाकंद बनाने का सामान
दूध - 1 लीटर
मावा (खोया) - 250 ग्राम
चीनी - 1/2 कप
घी - 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
पिस्ता और बादाम
विज्ञापन
3 of 5
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
विधि
कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले पैन में दूध को उबालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें। अब दूध को तब तक पकाएं जब तक कि वह लगभग आधा न रह जाए। जब ये सही से पक जाए तो उसमें मावा डालें और लगातार चलाते रहें।
4 of 5
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
ध्यान रखें कि ये आपको लगातार चलाना है, वरना पैन में लगने लगेगा। जब ये मिश्रण गाढ़ा हो जाए और कड़ाही के किनारों से छूटने लगे तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें।
जब मिश्रण पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद करें। ट्रे में निकालने से पहले ट्रे में घी लगाएं और फिर मिश्रण को ट्रे में निकाल लें। अब इसके ऊपर पिस्ता और बादाम के टुकड़े डालकर सजाएं। आखिर में इसे अपने हिसाबे के बराबर भागों में काट लें। अब इसे फ्रिज में रख दें और इसी से अपने भाई का मुंह मीठा कराएं।