फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर पिस्ता कुल्फी बनाकर जीतें घरवालों का दिल

Wed, 30 Aug 2023 12:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षाबंधन के लिए आप घर पर ही पिस्ता कुल्फी तैयार कर सकते हैं। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
kulfi - फोटो : istock
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बहनें अपनी भाईयों को खुशी-खुशी राखी बांधती हैं और उन्हें उसके बदले में रक्षा के वचन के साथ-साथ कई तोहफे मिलते हैं। इस दिन को और खास बनाने के लिए लोग अपने घरों में कई तरह के पकवान बनाते हैं। खुशियों के इस त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए लोग बाजार से मिठाईयां लाते हैं। बहुत से लोगों को ज्यादा मिठाईयां नहीं पसंद तो वो आइसक्रीम लाते हैं।

बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम में कई तरह के केमिकल मिले होते हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको घर पर ही मजेदार पिस्ता कुल्फी बनाना सिखाएंगे। इसे बनाना बेहद आसान है। अगर आप घर पर पिस्ता कुल्फी तैयार करेंगे तो इसे खाकर हर कोई खुश हो जाएगा। आइए देर ना करते हुए आपको घर पर ही मजेदार पिस्ता कुल्फी बनाना सिखाते हैं, ताकि आप अपने घर वालों की खुशियां और बढ़ा सकें।
विज्ञापन

2 of 5
kulfi - फोटो : instagram
कुल्फी बनाने का सामान
 
  • दूध फुल क्रीम 1 लीटर
  • चीनी आधा कप
  • केसर एक छोटा चम्मच
  • हरी इलायची चार से पांच
  • बादाम 10 से 15
  • पिस्ता कटे हुए 3 बड़े चम्मच
विज्ञापन

3 of 5
boil milk
विधि

कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक लीटर दूध को एक बर्तन में डालकर उबाल लें। इसे तब तक उबालना है, जब तक ये आधा ना हो जाए। जब ये गाढ़ा हो जाएगा तो इसका रंग बदलना शुरू हो जाएगा। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी और केसर के धागे डालकर 4 से 5 मिनट के लिए चलाएं।

4 of 5
kulfi - फोटो : instagram
दूध लगातार चलाने के बाद इसमें हरी इलायची का पाउडर डालकर गैस बंद कर दें। इसी दौरान  कटे हुए पिस्ता दूध में डालें। अगर आप कुल्फी में मेवे डालना चाहते हैं तो दूध में अब कटे हुए मेवे डाल दें। इसके बाद दूध को ठंडा करके इसे कुल्फी के सांचे में डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kulfi - फोटो : instagram
अब सही तरह से सांचे को फ्रिज में जमने के लिए रख दें। 4 से 5 घंटे जमने देने के बाद कुल्फी को चेक करें। जब ये अच्छे से जम जाए तो इसे निकाल कर परोसें। आप चाहें तो कुल्फी के ऊपर पिस्ता रखकर उसे सजा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें