फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023: भैया को करना है खुश तो घर पर ऐसे तैयार करें गुलाब जामुन

Wed, 30 Aug 2023 12:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस रक्षाबंधन आप अपने घर पर ही गुलाब जामुन बना सकती हैं। आज के लेख में हम आपको गुलाब जामुम की रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Gulab jamun - फोटो : Istock
Raksha Bandhan 2023: त्योहार कोई सा भी हो, उसके आने के कई दिन पहले से ही बाजारों में रौनक दिखने लगती है। हर त्योहार से पहले महिलाएं जमकर खरीदारी करने बाजार पहुंचती हैं। अगर बात करें इस महीने के त्योहार की तो अगस्त के अंत में रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। राखी के इस त्योहार पर लड़कियां अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। ये काफी पावन त्योहार माना जाता है। ऐसे में इस दिन सभी घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं।

खाने के साथ-साथ महिलाएं अपने घरवालों और खासतौर पर भाई के लिए मिठाई तैयार करती हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी मिठाई की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे खाना हर किसी को पसंद आता है। इसके साथ ही इसे बनाना काफी आसान है। हम बात रह रहे हैं गुलाब जामुन की, इसे आप आसानी से अपने घर पर बना सकती हैं। आइए देर ना करते हुए आपको गुलाब जामुन बनाने का सही तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Gulab jamun - फोटो : Social Media
गुलाब जामुन बनाने का सामान 
  • खोया यानी मावा- 1 कप
  • चीनी-4 कप
  • इलायची-3-4
  • पानी-3 कप
  • बेकिंग सोडा-1 चुटकी
  • ड्राई फ्रूट्स- जरूरत के मुताबिक
  • घी-2 कप
विज्ञापन

3 of 6
gulab jamun
विधि

अगर आप घर पर गुलाब जामुन बनाना चाहती हैं तो सबसे पहले मावे को अच्छे से मैश कर लें। इस मैश किए हुए मावे में बेकिंग सोडा मिलाकर एक डो तैयार करें। इसके बाद इस डो को मुलायम करने के लिए दो बूंद घी डालें।

4 of 6
gulab jamun
डो तैयार करते वक्त ये ध्यान रखें कि ये ज्यादा टाइट ना हो। इसके बाद अब इस डो से अपने हिसाब से गुलाब जामुन तैयार कर लें। अब कढ़ाई में घी डालें और उसे सही से गर्म करें। एक बार घी को सही से गर्म करके गैस धीमी कर दें और गुलाब जामुन को इसमें डाल दें।
विज्ञापन

5 of 6
Gulab jamun - फोटो : Social Media
जब ये तैयार हो रहे हैं, तब तक गुलाब जामुन की चाशनी तैयार करें। चाशनी तैयार करने के लिए पानी और चीनी को मिलाकर पकाएं। खूशबू के लिए इसमें इलायची पाउडर डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gulab jamun
जब गुलाब जामुन सही से सुनहरे हो जाएं तो इसे निकालकर चाशनी में डाल दें। कुछ समय बाद गुलाब जामुन को चाशनी से निकालकर इस पर मेवे डालें और गर्मागर्म ही परोसें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें