फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: पापड़ से तैयार करें इतनी जायकेदार सब्जी, सब पूछेंगे रेसिपी

Wed, 16 Feb 2022 10:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पापड़ - फोटो : pixabay
राजस्थान के बहुत सारे व्यंजन हर जगह पसंद किए जाते हैं। इन फूड की लिस्ट में शामिल है पापड़ की सब्जी। जिसे राजस्थानी लोग खाना और बनाना बेहद पसंद करते हैं। अगर पापड़ खाना आपको भी पसंद है तो इससे बनी सब्जी जरूर चखें। ये खाने में जायकेदार होने के साथ ही बनाने में भी काफी आसान होती है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी पापड़ की सब्जी। 
विज्ञापन

2 of 4
दही - फोटो : अमर उजाला
पापड़ की सब्जी बनाने के लिए जरूरत होगी दही डेढ़ कप, मूंग के पापड़ दो से तीन, बेसन सौ ग्राम, बूंदी सौ ग्राम, जीरा, एक इंच कटा अदरक का टुकड़ा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, धनिया पाउडर, सूखी लाल मिर्च दो से तीन, हरी धनिया, हींग एक चुटकी, नमक स्वादानुसार, तेल डेढ़ चम्मच। 
विज्ञापन

3 of 4
papad - फोटो : pixabay
दही और पापड़ की सब्जी तैयार करने के लिेए सबसे पहले दही को किसी बाउल में निकालकर अच्छे से फेंट लें। फिर इस दही में बेसन, लाल मिर्च और हल्दी डालकर चलाएं। जब ये अच्छे से फेंट जाए तो इसमे दो कप पानी मिला दें। तैयार घोल को छान लें। किसी पैन में तेल गर्म करें और उसमे जीरा चटकाएं। जब जीरा चटक जाए तो सूखी लाल मिर्च के टुकड़े और हींग भून लें। साथ में धनिया का पाउडर एक से डेढ़ चम्मच डाल दें। भूनने के बाद अदरक का टुकड़ा भी भूनें। 
विज्ञापन

4 of 4
papad - फोटो : pixabay
अब इन भुने हुए मसालों में दही और बेसन का घोल मिला दें। साथ में स्वादानुसार नमक डालकर चलाते जाएं। जिससे की इसमे गुठलियां ना पड़े। इसे तब तक पकाएं जब तक कि घोल गाढ़ा ना हो जाए। दूसरे पैन में पापड़ को सेंक लें। और इसके छोटे टुकड़े कर लें। दही और बेसन के घोल में बूंदी डालें। साथ में इन भूने हुए मूंग के पापड़ों को भी डाल दें। इसे पकने दें। फिर सब्जी में गरम मसाला, डालकर चलाएं और एक मिनट बाद गैस बंद कर दें। स्वादिष्ट दही और पापड़ की सब्जी बनकर तैयार है। इसे गर्मागर्म हरी धनिया सजाकर सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें