मीठा खाना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। लेकिन वहीं मिठाईयों से बोर हो चुके हैं। तो इस बार घर में तैयार करें रागी के लड्डू। पौष्टिक तत्वों से भरपूर ये लड्डू आपकी डाइट को कंट्रोल करेंगे। साथ ही खाने में भी लाजवाब होंगे। वैसे भी त्योहारों का मौसम चल रहा है। ऐसे में कुछ नई रेसिपी ट्राई करने का दिल कर रहा होगा। तो आप इस बार स्पेशल रागी के लड्डू बनाकर ट्राई करें।
विज्ञापन
2 of 4
रागी
रागी के लड्डू बनाने की सामग्री
रागी का आटा एक कप, चीनी का बूरा या पिसी हुई चीनी आधा कप, देसी घी आधा कप, बादाम दस से पंद्रह, काजू आठ से दस, अखरोट दो से तीन, किशमिश सात से आठ।
विज्ञापन
3 of 4
लड्डू रेसिपी
- फोटो : Istock
रागी के लड्डू बनाने की विधि
सबसे पहले पैन में थोड़ा सा घी डालकर काजू और बादाम को रोस्ट कर लें। इसे एक किनारे रख दें। जब ये ठंडे हो जाए तो इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ में अखरोट और किशमिश के भी टुकड़े कर के उसी में मिला लें। अगर आपको कोई और ड्राई फ्रूट्स पसंद है तो इसमे मिला सकती हैं। अब पैन में घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमे रागी के आटे को डालकर धीमी आंच पर भूनें। जब रागी का आटा भुन जाए और उसमे से भीनी खूशबू आने लगे। तो गैस बंद कर दें।
अब भुने हुए रागी के आटे में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को मिला दें। इस आटे को ठंडा होने दें। जब तक हाथ से छूने लायक ना हो जाए। जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमे चीनी का बूरा मिलाएं। चीनी के बूरे को आप स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकती हैं। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद लड्डू बांधे। लड्डू बांधने के लिए हाथों पर थोड़ा सा देसी घी लगाएं। फिर आराम से सारे लड्डूयों को बांधे। इन्हें अलग ट्रे पर रखते जाएं। बस तैयार हैं स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर रागी के लड़्डू।