soya chunks
सोया पुलाव
सोया पुलाव बनाने के लिए दो कप चावल के साथ ही एक कप सोया चंक्स की जरूरत होगी। साथ ही प्याज, जीरा, हरी मिर्च, काली मिर्च, तेल और स्वादानुसार नमक। अब चावल को सबसे पहले प्रेशर कूकर में पका लें। फिर किसी पैन में तेल गर्म कर जीर चटकाएं और प्याज डालें। जब प्याज सुनहरा हो जाये तो इसमे सोया चंक्स डाल दें। साथ में नमक, काली मिर्च डालकर कुछ देर भूनें। फिर पके हुए चावल डालकर मिक्स करें। बस तैयार है आपका मिनटों में सोया पुलाव। इसे रायते या फिर चटनी के साथ सर्व करें।