खुरमा या फिर शक्कर पारे का नाम सुनते ही मैदे की वो मीठी डिश याद आ जाती है। लेकिन आज हम लेकर आए हैं पनीर से बना खुरमा। जिसे बनाना ट्रेडिशनल तरीके से तो मुश्किल है। पनीर खुरमा एक बिहारी स्वीट डिश है। जिसे बेलग्रामी भी कहते हैं। जिसे परंपरागत तरीके से बनाने में काफी समय लगता है।4 लेकिन फटाफट इसे शार्टकट तरीके से बनाया जा सकता है। अगर आपको भी मीठे की क्रेविंग रहती है तो एक बार पनीर का खुरमा जरूर ट्राई करें। ये काफी स्वादिष्ट लगते हैं। साथ ही प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर पनीर का स्वाद भी इसमे होता है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा पनीर का खुरमा।