फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवे के शौकीन लोग इस हफ्ते जरूर बनाएं कद्दू का हलवा, हर कोई करेगा तारीफ

विज्ञापन
1 of 3
pumpkin halwa - फोटो : instagram
क्या आपके बच्चे भी कद्दू खाने में आनाकानी करते हैं। कद्दू की सब्जी देखकर तो वो मुंह बनाते होंगे, लेकिन एक बार आपने उन्हें कद्दू का हलवा टेस्ट कराया तो वो पक्का इसे चाव के साथ खाएंगे। तो सोच क्या रही हैं। इस हफ्ते बच्चों को बनाकर खिलाए कद्दू का हलवा।
विज्ञापन

2 of 3
pumpkin - फोटो : pixabay
सामग्री -
पांच सौ ग्राम पीला कद्दू
आधा कप चीनी
तीन चम्मच घी
आधा लीटर दूध
4-5 काजू
12 पिस्ते
इलायची पाउडर
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
pumpkin halwa - फोटो : instagram
विधि -
कद्दू को धोकर और छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें । फिर भी कद्दूकस से कस लें। इसके बाद दूध को पैन में डाल कर गैस ऑन करें , गाढ़ा होने तक अच्छी तरह पकाएं । गर्म होते वक्त दूध को बीच-बीच में चलाते भी रहें। फिर एक बर्तन में 2 स्पून घी डालकर गैस पर चढ़ाएं, इसमें कसा हुआ कद्दू डालें और दो तीन मिनट तक लगातार चलाते हुए अच्छी तरह भून लें। भूनने के बाद इसे गैस पर ही किसी बर्तन से ढककर पकने दें । बीच बीच में चार - मिनट के अंतराल पर इसे चेक करते रहें कि वह बर्तन में चिपककर जल तो नहीं रहा । इसे चलाकर वापस ढक दें। जब कद्दू अच्छे से पक कर तैयार हो जाए तब उसमें चीनी डाल दें। चीनी डाल देने के बाद कद्दू में से जूस निकलने लगता है। इसलिए चीनी डालने के बाद इसे तेज आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब कद्दू का रस सूख जाए तो इसमें पहले से गाढ़ा किया गया दूध मिक्स कर दीजिए। इसे अच्छी तरह चलाते हुए पूरी तरह गाढ़ा हो जाने दें । फिर इसमें काजू को बारिक काटकर मिलाएं । साथ ही इलायची पाउडर डाल कर मिलाएं। अब कद्दू को लगातार चलाते हुए अच्छा गाढ़ा होने तक पकाएं । जब पूरी तरह पक जाए गैस बंद करके ऊपर से पिस्ते डालें। कद्दू का हलवा तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें