फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somvar Vrat: सावन व्रत के लिए बनाएं बिना घी की मिठाई, स्वाद होगा लजीज

Sun, 24 Jul 2022 03:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मखाने की बर्फी
सावन के सोमवार में बहुत से लोग व्रत रहते हैं। जिसमे फलाहार का सेवन किया जाता है। लेकिन डाइट पर रहने वालों के लिए व्रत में खाने के लिए केवल फल का ही विकल्प होता है। क्योंकि फलाहारी भोजन बनाने में घी का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप बिना घी के कुछ फलाहारी रेसिपी बनाना चाहती हैं। तो मखाने की बर्फी को बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए देसी घी की जरूरत नही होगी और फटाफट बनकर तैयार भी हो जाएगी। जिसे आप व्रत में खा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मखाना - फोटो : सोशल मीडिया
मखाना व्रत में खाया जाता है। साथ ही ये काफी पौष्टिक और ताकत से भरपूर होता है। मखाने को रोजाना की डाइट में भी शामिल किया जा सकता है। तो चलिए जानें मखाने की बर्फी बनाने की विधि।
विज्ञापन

3 of 5
मखाना - फोटो : सोशल मीडिया
मखाने की बर्फी बनाने की सामग्री
सौ ग्राम मखाना, आठ से दस इलायची. एक कप नारियल का बुरादा, एक कप मूंगफली, मिल्क पाउडर सौ ग्राम, 300 ग्राम दूध, आधा कप चीनी। 

4 of 5
मखाने
मखाने की बर्फी बनाने की विधि
मखाने की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले पैन लेकर उसमे मखाने को भूनें। मखाने को भूनने के लिए किसी तरह के घी की जरूरत नही होगी। मखाने को भूनकर प्लेट में निकाल लें। फिर इस पैन में मूंगफली को भी भून लें। मूंगफली को भूनकर ठंडा कर लें और इसके छिलके को निकाल दें। मिक्सी के जार में मखाना और मूंगफली को पीसकर पाउडर बना लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मखाने की बर्फी - फोटो : Istock
एक पैन में दूध उबालें और उसमे चीनी डालें। चीनी जब गल जाए तो इसमे मखाने और मूंगफली का मिश्रण डालकर चलाएं। जिससे कि गांठ ना पड़ जाए। इस मिश्रण में चाहे तो मिल्क पाउडर भी डाल सकती हैं। इसे अच्छी तरह से चलाएं। जिससे कि तली में लगे नहीं। जब ये खूब गाढा हो जाए तो गैस बंद कर दें। किसी थाली में इन मिश्रण को फैलाकर ठंडा करें और बर्फी के आकार में काट लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें