प्रेगनेंसी के समय महिलाओं की डाइट का खास ख्याल रखा जाता है, जिससे मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। क्या आपको मालूम है कि सिर्फ प्रेगनेंसी के दौरान ही नहीं डिलिवरी के बाद भी खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बहुत सारी महिलाएं डिलिवरी के बाद अपने खानपान पर इतना ध्यान नहीं देती हैं, जिस वजह से कुछ समय बाद मां और बच्चे के लिए परेशानी हो सकती है।
डॉक्टर्स कहते हैं कि नवजात शिशु को लगभग एक साल तक उसकी मां द्वारा ब्रेस्टफीड कराना चाहिए। इसके लिए मांओं को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। ऐसे करके मां और बच्चा दोनों को बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए जानते हैं डिलिवरी के बाद किन चीजों को डाइट में शामिल करके मां और शिशु को स्वस्थ रहने में मदद होती है।