फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार की गर्मी में घर पर बनाएं आम रस दम आलू, स्वाद ऐसा की भूल नहीं पाएंगे

Sat, 11 May 2019 01:03 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी के मौसम में आम हर किसी के पसंदीदा फलों में से एक है। कोई आम की चटनी बनाकर खाता है तो कोई आम का रस बनाकर उसका सेवन करता है। लेकिन आज जो हम आपको आम की डिश के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। हम आपको आम रस दम आलू की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसे बनाना भी बहुत आसान है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सामग्री
आलू - 400 ग्राम (छोटा साइज), लहसुन का पेस्ट - 25 ग्राम, नमक - 10 ग्राम, हींग - 5 ग्राम, कड़ी पत्ता - 1-2, लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टीस्पून, अदरक का पेस्ट - 1/2 टीस्पून, रिफाइंड ऑयल -180 मि.ली. , आम का पल्प - 250 ग्राम, काला नमक - स्वादानुसार, जीरा - 1/2 टीस्पून, गर्म मसाला- 1/4 टीस्पून, प्याज - 50 ग्राम, हल्दी - 1/4 टीस्पून, धनिया- 1-2 टेबलस्पून, नींबू का रस -1 टीस्पून
विज्ञापन

3 of 5
बनाने का तरीका
एक कड़ाही में 180 मि.ली तेल गर्म करें। फिर गर्म तेल में जीरा, नमक और कटे हुए प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनते रहें। फिर आप उसमें कड़ी पत्ता, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सा रंग बदलने तक उसमें भूनें। अब हल्दी और गर्म मसाला व धनिया डालकर मसालों को भून लें और जरुरत लगने पर थोड़ा सा पानी मिलाएं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अब तैयार मसाले में कटे आलू और अपने स्वादानुसार काला नमक मिलाएं। इसके बाद इसमें नींबू का रस और आम का पल्प डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इसे तब तक पकाते रहें जब तक आम का फ्लेवर आलू में ना आ जाए। और फिर 10-15 मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जब आलू पक जाए तो बारीकी से कटे हुए धनिया से डिश को गार्निश करें। आम रस दम आलू रेसिपी तैयार है। अब आप गर्म चपाती के साथ सर्व कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें