फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खाने में बेहद पसंद हैं ये चीजें

Tue, 17 Sep 2019 09:56 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अपने प्रधानमंत्रित्व काल में नरेंद्र मोदी एक दिन भी बीमार नहीं पड़े। इस उम्र में भी प्रधानमंत्री बिल्कुल फिट और ऊर्जा से भरपूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी रोजाना 18 घंटे काम करते हैं और कभी छुट्टी नहीं लेते हैं। अपनी नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार से ही प्रधानमंत्री मोदी खुद को इतना फिट और ऊर्जाावान रखते हैं। खाने में उनको शाकाहारी भोजन पसंद है। आइए जानते हैं पीएम मोदी को खाने में क्या  पसंद है....

विज्ञापन

2 of 5
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
सुबह का नाश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी रात में चाहे कितनी देर से ही क्यों न सोएं, लेकिन सुबह पांच बजे के करीब जरूर उठ जाते हैं। पीएम मोदी सुबह योगासन करने के बाद नाश्ते में सादा गुजराती खाना पसंद करते हैं। नाश्ते में पोहा खाना उन्हें बेहद पसंद है। इसके अलावा, खिचड़ी, कढ़ी, उपमा, खाकरा आदि गुजराती व्यंजन भी मोदी नाश्ते मेें पसंद करते हैं। प्रधानमंत्री नाश्ते में अदरक वाली चाय जरूर पीते हैं। इसी नाश्ते की वजह से वह दोपहर तक ऊर्जावान रहते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : PTI
दिन का भोजन
दिन के भोजन में प्रधानमंत्री मोदी बिना मसाले वाला सादा एवं संतुलित भोजन लेते हैं। प्रधानमंत्री के दोपहर के खाने में चावल, दाल, सब्जी और दही शामिल रहती है। गेहूं की रोटी के अपेक्षा गुजराती भाकरी खाना उन्हें ज्यादा पसंद है। प्रधानमंत्री संसदीय कार्यवाही के दौरान दोपहर में संसद की कैंटीन की सिर्फ फ्रूट सलाद खाते हैं।

4 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : BBC
रात का खाना
प्रधानमंत्री मोदी रात के खाने में हल्का खाना पसंद करते हैं। गुजराती खिचड़ी के अलावा भाकरी, दाल व बिना मसाले वाली सब्जी जैसे व्यंजन मोदी के रात के खाने में शामिल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ गुफा में ध्यानरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
उपवास के समय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि उपवास रखने से शरीर स्वस्थ रहता है। मोदी नवरात्र में पूरे नौ दिन का उपवास रखते हैं। उपवास के दौरान मोदी केवल नींबू पानी पीते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें