फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pizza Without Oven: बिना ओवन के बनाना है पिज्जा तो नोट करें ये रेसिपी

Tue, 13 Jun 2023 05:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप घर पर बिना ओवन के पिज्जा बनाना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको इसकी पूरी विधि बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Pizza - फोटो : Pixabay
Pizza Without Oven: एक समय था जब बच्चे घर का सादा खाना भी काफी मन से खाते थे। इसके खिलाने के लिए उनके घर के बड़ों को जरा भी मुश्किल नहीं होती थी। पर, अब समय बदल गया है। आज के बच्चे घर का खाना खाने की बजाय बाजार का चट-पट खाना ज्यादा पसंद करते हैं। खासकर कि जब बात आती है पिज्जा की तो बच्चों को पिज्जा खाना बेहद पसंद होता है। बाजार का पिज्जा ज्यादा खाने से सेहत खराब होती है। ऐसे में महिलाएं सोचती हैं कि वो अपने घर पर ही पिज्जा बनाएं और अपने बच्चे को खिलाएं। पर, उनके सामने दिक्कत खड़ी होती है जिनके घर में ओवन नहीं है।

दरअसल, बहुत सी महिलाओं को लगता है कि बिना ओवन के पिज्जा नहीं बन सकता। जबकि हकीकत अलग है। दरअसल, घर पर आप बिना ओवन के आसानी से पिज्जा बना सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
cheese
पिज्जा बनाने के लिए जरूरी सामान
  • मैदा- 02 कप
  • शिमला मिर्च- 01
  • बेबी कार्न- 03
  • पिज्जा सॉस- 1/2
  • मोज़रेला चीज़- 1/2 कप
  • ऑलिव/रिफाइंड ऑयल- 02 बड़े चम्मच
  • शक्कर- छोटा चम्मच
  • यीस्ट- छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • इटेलियन मिक्स हर्ब्स- 1/2 छोटा चम्मच
विज्ञापन

3 of 6
pizza - फोटो : istock
ऐसे बनाएं पिज्जा बेस

बिना ओवन के पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा छान लें। इसके बाद इसमें यीस्ट, ऑलिव ऑयल, हल्का सा नमक और चीनी मिलाएं। अब इसे गुनगुना पानी मिलाकर अच्छे से गूंथ लें। इस गूंथी हुई मैदा को दो घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि ये सेट हो जाए। 

4 of 6
pizza base - फोटो : istock
मैदे के ऊपर हल्का सा तेल जरूर लगाएं ताकि इसपर पपड़ी ना जमें। दो घंटे के बाद एक छोटी लोई लेकर इसे आधा सेमी मोटा बेल लें। एक नॉन स्टिक पैन लेकर इसे हल्का सुनहरा होने तक सेक लें। बस अब आपका पिज्जा बेस तैयार है। 
विज्ञापन

5 of 6
pizza - फोटो : istock
पिज्जा बनाने का तरीका

चाहें तो बेस तैयार करके साइड में रख लें। तब तक शिमला मिर्च और बेबी कॉर्न के टुकड़े कर लें। अब गैस पर तवा गर्म करें और सभी सब्जियों को अच्छे से भून लें। इसे तब तक भूनें जब तक ये नरम ना हो जाएं। सब्जियां तैयार होने के बाद इसे गैस से उतार लें। अब पिज्जा बेस पर पिज्जा सॉस की पतली लेयर लगाएं और इसके ऊपर सब्जी की पतली लेयर लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pizza - फोटो : istock
 इसके ऊपर से चीज घिस कर डाल दें। गैस तो एक दम कम ताप पर ही रखें। जब चीज पिघल जाए और बेस हल्का सुनहरा हो जाए तो इसे तवे से उतार लें। इसके ऊपर हर्ब्स डालकर इसे गर्मागर्म ही परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें