आप चाहे तो अचार को बनाते समय उसमें नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाला सरसो का तेल भी हमारे लिए अच्छा होता है। जिन सब्जियों से हम अचार बनाते हैं उनमें विटमिन ए, बी12, सी, ऐंटीऑक्सिडेंट और फोलेट भरपूर मात्रा में होता है। अचार का सेवन करने से पेट की गड़बड़ी, गैस की परेशानी और एनीमिया में राहत मिलती है। इसलिए अचार हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।