दोपहर के खाने के बाद शाम के छह बजते-बजते कुछ खाने का दिल करने लगता है। ऐसे में लोग चाय या कॉफी के साथ कुछ तला-भुना या हैवी खा लेते हैं। जिसकी वजह से रात का खाना भी प्रभावित होता है। वहीं तला-भुना खाने से वजन बढ़ता है और तमाम बीमारियों का डर रहता है। ऐसे में शाम की क्रेविंग कुछ ऐसा खाने का विकल्प रखने की जरूरत है जिससे कि पेट भी भरे और सेहत के साथ ही वजन पर भी नियंत्रण बना रहे। इसके लिए ये खास स्नैक्स जरूर आपको पसंद आएंगे। तो चलिए जानें कौन से हैं वो स्नैक्स।