फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमी सब्जियों से बनाएं अचार, रोजाना के खाने का बढ़ जाएगा स्वाद

Tue, 08 Dec 2020 10:38 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
pickle
खाने के साथ साइड में सर्व की जाने वाली आचार एक ऐसी डिश है जो किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ा देती है। इसी वजह से भारत में आपको अचार के कई प्रकार देखने को मिलेंगे। किसी भी अचार को खास बनाता है उसमें पड़े हुए मसाले। अगर अचार को सही तरीके से तैयार किया जाए तो ये लम्बे समय तक चलता है। हमारे देश में सबसे लोकप्रिय अचार आम का अचार होता है। लेकिन कुछ मौसमी अचार भी होते हैं जो सिर्फ उसी मौसम में में मिलते हैं। जैसे कि अब सर्दियों का मौसम चल रहा है, इस मौसम में भी आप कई स्वादिष्ट अचार तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में तैयार होने वाली अचार की कुछ चुनिंदा रेसिपीज के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
गाजर का अचार - फोटो : सोशल मीडिया
गाजर का अचार
वैसे तो गाजर सालों भर बाजार में आसानी से मिल जाता है लेकिन खासकर सर्दियों में इसकी डिमांड बढ़ जाती है। गाजर के हलवे के साथ-साथ ठंडी के मौसम में गाजर के अचार का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसे एक बार बना लेने के बाद आप कई हफ्तों तक स्टोर कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
pickle
गाजर के अचार को सरसों का पाउडर, नमक, सरसों के तेल के साथ बनाया जाता है। इस अचार को बनाने के लिए सभी मिश्रण को एक साथ मिलाकर जार में भर लें। इस जार को एक हफ्ते के लिए धूप में रखें। ध्यान रहे, आपको जार को दिन में एक बार अच्छी तरह हिलाना है, जिससे तेल गाजर में मिक्स हो जाए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अदरक का अचार
सर्दी के मौसम में अदरक का अचार भी काफी अच्छा लगता है। इसे सिर्फ चार सामग्री, नींबू, अदरक, नमक और सिरके से तैयार किया जाता है। अदरक को छिलने के बाद उसको काट लिया जाता है और उसमें सिरका और नींबू का रस डालकर छोड़ दिया जाता है। यह अचार हल्के गुलाबी रंग का दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आंवले का अचार
वैसे तो आंवले का स्वाद खट्टा और हल्का कसेला सा लगता है लेकिन, इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आवंले को विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। आप आंवले का सेवन का अचार के रूप में भी कर सकते हैं। आवंले का अचार थोड़ा खट्टा मीठा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें