Perfect Khichdi Recipe: खिचड़ी का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़े लोग तक मुंह बनाने लगते हैं। ये भारतीय घरों में अक्सर बनाई जाती है। खासतौर पर जब अभी जब सर्दी का मौसम चल रहा है, तब तो गरम-गरम खिचड़ी खाने स्वादिष्ट लगती है।
दरअसल, खिचड़ी एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन है, जिसे चावल और दाल के मेल से बनाया जाता है। यह हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन है। इसे आप कई तरीकों से बना सकते हैं।
वैसे तो ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है, लेकिन अगर इसे सही तरह से न बनाया जाए तो इसका स्वाद काफी खराब और बोरिंग सा लगता है। ऐसे में यहां हम आपको खिचड़ी बनाने की ऐसी विधि बताने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करके आप स्वादिष्ट खिचड़ी तैयार कर सकते हैं।