चटपटे, मसालेदार और जायकेदार व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए सर्दियों का मौसम शानदार होता है। ठंड के मौसम में गरमा-गर्म परोसे जाने वाले फूड आइटम पर हमारा ज्यादा जोर होता है, और ऐसे में खाने को पाव भाजी मिल जाए तो तबीयत खुश हो जाएगी। बाजार में सबकुछ उपलब्ध तो है, लेकिन डर रहता है तो बस सेहत खराब होने का। ...तो क्यों न घर में ही बनाई जाए पावभाजी, समय भी ज्यादा नहीं लगेगा, तरीका हम आपको बता दे रहे हैं।