फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन रेसिपी: शाम की चाय के साथ परफेक्ट हैं पनीर के समोसे, ये है बनाने की विधि

Mon, 11 May 2020 02:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
शाम को लगने वाली भूख के लिए कोई हल्का स्नैक्स जरूरी होता है। ऐसे में चाय के साथ कुछ चटपटा बने तो मजा आ जाता है। शाम के स्नैक्स के लिए कुछ हल्का और टेस्टी बनाने की सोच रही हैं तो पनीर के समोसे बेस्ट ऑप्शन है। आलू के समोसे तो आपने कई बार खाए होंगे लेकिन पनीर भरा चटपटा गर्मागर्म समोसा स्वाद और सेहत दोनों के लिए जबरदस्त है। 


 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, पनीर प्रोटीन का बढिया स्त्रोत है। ऐसे में शाम के नाश्ते में पनीर का इस्तेमाल सेहत के लिए बढिया है। तो आगे की स्लाइड में जानिए पनीर का समोसा बनाने की रेसिपी।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
समोसा बनाने की सामग्री
तीन कप मैदा, एक छोटा चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।

 

4 of 5
- फोटो : instagram
स्टफिंग के लिए सामग्री
200 ग्राम पनीर, आधा कप बारीक कटा प्याज, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच कद्दूकस किया अदरक, गर्म मसाला, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई जीरा, बारीक कटा हुआ हरा धनिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समोसा बनाने की विधि
मैदा, अजवाइन, नमक और तेल डालकर मिला लें और थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। गीले कपड़े से ढंककर 15 मिनट तक रख दें। स्टफिंग के लिए कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक डालकर मीडियम आंच पर 10 सेकेंड तक भूनें और फिर इसमें पनीर, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर और धनिया पाउडर डालकर 2 मिनट तक भूनें और इसमें हरा धनिया डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें। कड़ाही में तेल गरम करें और मैदे से लोइयां बनाकर उन्हें गोल पुरी की तरह बेलकर बीच से काट लें और एक हिस्से को लेकर कोन बना लें और उसमें स्टफिंग भरकर किनारों को अच्छे से दबाकर बंद कर दें। अब इन्हें तेल से डालकर मीडियम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें और चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें