पोटेशियम से परिपूर्ण केला सोडियम के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद करता है और रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। केला कैल्शियम, फोलेट, नियासिन, राइबोफ्लेविन, बी 6 और मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है। फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण केला खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। वहीं आयरन का अच्छा स्रोत होने की वजह से केला एनीमिया से लड़ने में भी मदद करता है। केला एक ऐसा फल है जिसका उपयोग स्मूदी, करी, सलाद और अन्य चीजों में कर सकते हैं। आज हम आपको केले से बने कुछ हेल्दी रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।