शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी खाने का दिल करता है। तो पनीर के पकौड़े बना सकती हैं। पनीर पकौड़ा हर किसी को पसंद भी आता है और मिनटों में तैयार भी हो जाता है। अगर घर में कोई मेहमान आ गए और फटाफट नाश्ता बनाना है। तो पनीर के पकौड़े आसानी से बनकर तैयार हो जाएंगे। साथ ही किसी होम पार्टी में आप स्टार्टर के तौर पर भी इसे फटाफट बनाकर रख सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है पनीर के पकौड़े बनाने की विधि।
विज्ञापन
2 of 4
पनीर
- फोटो : iStock
स्पाइसी पनीर पकौड़ा बनाने की सामग्री
पनीर सौ ग्राम, बेसन एक कप, अजवाइन आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, हींग एक चुटकी, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, चिली सॉस।
विज्ञापन
3 of 4
पनीर रेसिपी
- फोटो : Istock
पनीर का पकौड़ा बनाने की विधि
सबसे पहले बेसन को छानकर घोल बना लें। घोल बनाने के लिए बेसन में नमक डालें। साथ में लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, हींग एक चुटकी, गरम मसाला, चाट मसाला एक चम्मच डालकर मिक्स कर लें। अब इस बेसन के मिश्रण में धीरे-धीरे पानी डालकर घोल बनाएं। घोल बनाते समय ध्यान रखें कि उसमे गुठलियां बना पड़ें। और ये घोल ज्यादा पतला ना हो।
पनीर को मनचाहे चौकोर या फिर डायमंड शेप में काट लें। पनीर के टुकड़ों को थोड़ा मोटा ही रखें। अब इन सारे टुकड़ों को बीच से हल्का सा चीरा लगाकर उसमे हरी चटनी या फिर चिली सॉस भर दें। इससे पकौड़े स्पाइसी और स्वादिष्ट बनेंगे। बस किसी कड़ाही को गैस पर चढ़ाएं। फिर इसमे तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो पनीर के टुकड़ों को बेसन के घोल में डुबोकर अच्छी तरह से कोट कर लें। फिर इन पनीर के टुकड़ों को हाथ से या फिर चम्मच की मदद से तेल में डालें। सुनहरा होने तक पलट कर तलें। गर्मागर्म टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। बस मिनटों में तैयार हो जाएगा पनीर का पकौड़ा।