फूड डिलिवर करने वाली कंपनी जोमैटो की चर्चा हर तरफ हो रही है। इसकी शुरुआत तब हुई जब एक ग्राहक ने जोमैटो से धर्म को लेकर डिलिवरी ब्वॉय बदलने की मांग की। अमित शुक्न नाम के यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा कि वह गैर हिंदू शख्स से खाना नहीं लेंगे और इसके बदले उन्हें उनके पैसे वापस चाहिए। जोमैटो ने डिलीवरी ब्वॉय का समर्थन करते हुए लिखा- खाने का कोई धर्म नहीं होता। खाना खुद एक धर्म है। जोमैटो के इस जवाब ने सभी का दिल जीत लिया।
जब कभी कुछ स्पेशल खाने का मन हो या खाना बनाने का मन न कर रहा हो। समय की कमी के चलते या अचानक मेहमान आ जाए तो हम सभी लोग ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं। आइए जानते हैं जोमैटो के अलावा कुछ और फूड डिलिवर करने वाली ऐप के बारे में...